पीलीभीत में शाहजी मियां मस्जिद के इमाम की डेंगू से मौत, हालत खराब हाेने पर बरेली किया था रिफर

Dengue Death in Pilibhit पीलीभीत में हजरत शाहजी मोहम्मद शेर मियां की मस्जिद के इमाम की डेंगू के चलते मौत हो गई। डेंगू पाजिटिव आने के बाद उनका बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 10 Nov 2021 05:57 PM (IST) Updated:Wed, 10 Nov 2021 05:57 PM (IST)
पीलीभीत में शाहजी मियां मस्जिद के इमाम की डेंगू से मौत, हालत खराब हाेने पर बरेली किया था रिफर
पीलीभीत में शाहजी मियां मस्जिद के इमाम की डेंगू से मौत, हालत खराब हाेने पर बरेली किया था रिफर

बरेली, जेएनएन। Dengue Death in Pilibhit : पीलीभीत में हजरत शाहजी मोहम्मद शेर मियां की मस्जिद के इमाम की डेंगू के चलते मौत हो गई। डेंगू पाजिटिव आने के बाद उनका बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनकी मौत के बाद शहर वासियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डालचंद निवासी 35 वर्षीय हाफिज व कारी मोहम्मद इस्लाम हजरत शाहजी मियां दरगाह के बराबर में स्थित मस्जिद में पिछले कई वर्षों से नमाज पढ़ा रहे थे। तीन दिन पूर्व अचानक उनको तेज बुखार आया। बुखार आने के बाद उनका इलाज चल रहा। जब हालात में सुधार नहीं हुआ तो परिजनों ने शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। हालात खराब होने पर उनको बरेली रेफर कर दिया गया।

भोजपुरा के राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान मंगलवार दोपहर उनका इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर से बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच गए और परिवार से शोक संवेदना व्यक्त की। उनके इंतकाल पर साहिबे सज्जादा हज़रत मुन्ने मियां शेरी, मौलाना हाफिज अब्दुल हफ़ीज़ मियां,मौलाना अरशद मियां शेरी,मेराज मियां ,नफीस मियां शेरी, कारी रईस ,नूर मोहम्मद आदि ने खिराजे अकीदत पेश की है।

chat bot
आपका साथी