IMA Election 2020 : 750 चिकित्सक मतदाता आज चुनेंगे आइएमए अध्यक्ष

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा। इसके चलते देर रात तक दावेदार समर्थन जुटाने में लगे रहे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 10:23 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 10:23 AM (IST)
IMA Election 2020 : 750 चिकित्सक मतदाता आज चुनेंगे आइएमए अध्यक्ष
IMA Election 2020 : 750 चिकित्सक मतदाता आज चुनेंगे आइएमए अध्यक्ष

बरेली, जेएनएन। IMA Election 2020 : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा। इसके चलते देर रात तक दावेदार समर्थन जुटाने में लगे रहे। यह चुनाव हर बार की तरह ही इस बार भी रोचक हो गया है। अध्यक्ष पद पर दो राजनीतिक तो एक आइएमए चुनाव के अनुभवी दावेदार हैं।चुनावी ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा। लेकिन आइएमए के पदाधिकारी, सदस्य और दावेदारों की धड़कनें तो रविवार सुबह से ही तेज हो गई।आइएमए के कुल 795 सदस्य हैं। इसमें कुछ सदस्यों की प्रक्रियाएं पूरी न होने के चलते मतदाता सूची मेंनाम नहीं मिल सका, इसके चलते कुल 750 मतदाता चिकित्सक ही रविवार को मतदान करेंगे।

शुक्रवार को नाम वापसी का समय निकलते ही तय हो गया था कि चुनाव अब पूर्व घोषित प्रत्याशियों के बीच ही होगा। अध्यक्ष पद पर डा. विमल भारद्वाज, डा. विनोद पागरानी और डा. राजीव अग्रवाल वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए डा. धर्मेंद्र नाथ, डा. मनोज हिरानी और डा. राजीव गोयल जबकि सचिव पद के लिए डा. अतुल कुमार श्रीवास्तव और डा. आर के सिंह चुनाव मैदान में हैं। इसमें अध्यक्ष पद के लिए तिकड़म कई दिनों से चल रही थी। यह शनिवार को और तेज हो गई। चुनावी गणित के हिसाब से खेमों को तलाशा जाता रहा। हर चुनाव काफी हावी रहने दो खेमों में एक खेमा इस बार शांत सा नजर आ रहा है। लेकिन अंदरखाने आर्शीवाद देने की प्रक्रिया जारी है। बताते हैं कि भगवान चोला ओढ़ एक दावेदार उनसे आशीष पा कर ही चुनाव मैदान में हैं। वहीं दूसरा खेमा जमीनी भगवाधारी दावेदार के साथ नजर आ रहा है।

उनके समर्थन में डाक्टर्स मतदाताओं के मोबाइलों पर उनकी ओर से मैसेज भी भेजे गए। वहीं बीते अध्यक्ष पद के पुराने दावेदार की मजबूती भी कम नहीं मानी जा रही है। उनके पास अनुभव और बीते वर्षों आए परिणाम की सहानुभूति भी है। साथ ही दो अन्य प्रत्याशियों के भगवा चोला पहले होने के चलते एक वर्ग विशेष का वोट उनके पक्ष में माना जा रहा है।चिंतन सभा में जुटाया समर्थनशनिवार सुबह ही चिकित्सकों के मोबाइल पर मैसेज दौड़ रहे थे। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अपने अपने समर्थ में वोट की अपील कर रहे थे। वहीं उनके समर्थन चिंतन सभा करने में व्यस्त थे। इस चिंतन सभा में हर प्रकार की व्यवस्था की गई थी। रात में नौ बजे शुरू की गई यह सभा शहर के लॉन में रखी गई थी।

इस मैसेज को डीडीपुरम स्थित एक अस्पताल के संचालक और बड़े खेमे से ताल्लुक रखने वाले डाक्टर व कुछ अन्य लोगों की ओर से भेजा गया था।बुजुर्गों के चार बूथ अलग आइएमए भवन में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान किया जाएगा। इसके लिए देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। कुल 12 बूथ बनाए गए है। चार बूथ यहां सीनियर सिटीजन के लिए और दो पिंक बूथ लेडी डाक्टर के लिए व छह अन्य बूथ बनाए गए हैं। कोविड का ध्यान रखते हुए सीनियर सिटीनज की कार को ब्लड बैंक तक पहुंचाने का इंतजाम भी किया गया है।

आइएमए के सभी वरिष्ठ जनों और दावेदारों को शुभकामनाएं।मतदान के बाद को फिर अपने कार्य पर जुट जाना है। हमेशा अपने चिकित्सक साथियों के हित में कार्य किया है। मतदाताओं का जो भी निर्णय होगा, वह ही सर्वमान्य होगा। - डा. विमल भारद्वाज

रविवार को होने वाले मतदान में सभी बढ़चढ़कर भागीदारी करें। कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखें। आइएमए के सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और सदस्यों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। - डा. विनोद पागरानी

आइएमए के सदस्य अनुभव को देखते हुए साथ देंगे। पिछली बार में भी सभी का खूब सहयेाग मिला। इस बार वह कसर नहीं रहेगी। सभी से मदद का पूरा भरोसा मिला है।- डा. राजीव अग्रवाल

मतदान के दौरान अच्छा माहौल रखने का प्रयास किया गया है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराया जाएगा। कोविड-19 के मानकों का सभी मतदाता और प्रत्याशी पालन करेंगे। - डा. रवीश अग्रवाल, अध्यक्ष आइएमए चुनाव कमेटी

सभी मतदाता कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मतदान करेंगे। वरिष्ठ जनों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। प्रयास रहेगा कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराया जाए। - डा. राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष, आइएमए 

chat bot
आपका साथी