आइएमए के भावी अध्यक्ष का चुनाव आज

लंबी तैयारियों के बाद आखिरकार वह दिन आ गया है, जिसका शहर के निजी डॉक्टरों को बेसब्री से इंतजार है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 12:37 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 02:20 AM (IST)
आइएमए के भावी अध्यक्ष का चुनाव आज
आइएमए के भावी अध्यक्ष का चुनाव आज

जागरण संवाददाता, बरेली : लंबी तैयारियों के बाद आखिरकार वह दिन आ गया है, जिसका शहर के निजी डॉक्टरों को बेसब्री से इंतजार है। रविवार को आइएमए के भावी अध्यक्ष के लिए चुनाव होना है। इसके साथ ही एक अक्टूबर से शुरू होने वाली कमेटी के पदाधिकारियों को भी चुना जाना है।

आइएमए में अगले वर्ष के लिए अध्यक्ष का चुनाव एक साल पहले ही कर लिया जाता है। इस बार चुनाव रविवार को होना है। मैदान में दो दिग्गज डॉ. राजेश कुमार और डॉ. राजीव अग्रवाल डटे हैं। दोनों डॉक्टर लंबे समय से अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं। शनिवार रात एक प्रत्याशी ने स्टेशन रोड स्थित एक होटल में तो दूसरे प्रत्याशी ने सिविल लाइंस स्थित एक होटल में डॉक्टरों को पार्टी दी। इसमें उनके समर्थकों ने प्रत्याशी के लिए वोट देने की अपील डॉक्टरों से की। देर रात तक समर्थन जुटाने का दौर चलता रहा। रविवार को आइएमए भवन में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी, जिसमें सात सौ से अधिक डॉक्टर हिस्सा लेंगे। उसके बाद काउंटिंग फिर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही एक अक्टूबर से पद संभालने वाले अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह की टीम भी निर्वाचित होनी है। इसमें पहले ही सचिव पद पर डॉ. विनोद पागरानी, मेंबर सेट्रल काउंसिल पद पर डॉ. सुधांशु मोहन शुक्ला और मेंबर हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी पद पर डॉ. विवेक मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। रविवार को उपाध्यक्ष के दो प्रत्याशियों, कोषाध्यक्ष के लिए तीन प्रत्याशियों, 35 कार्यकारिणी कमेटी सदस्यों के लिए 54 प्रत्याशियों और 15 स्टेट काउंसिल सदस्यों के लिए 22 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।

chat bot
आपका साथी