घर में ही चल रही थी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री, पुलिस ने छापा मारकर एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया

होली व पंचायत चुनाव को लेकर की जा रही पुलिस की सख्ती के वलते घर में ही अवैध शस्त्र कुछ लोगों ने बनाना शुरू कर दिया है। क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी बलराम सिंह उर्फ बबलू भी रविवार देर रात अपने घर में अवैध शस्त्र बना रहा था।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 07:44 PM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 07:44 PM (IST)
घर में ही चल रही थी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री, पुलिस ने छापा मारकर एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया
तमंचा, कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण पुलिस ने मौके से किए बरामद।

बरेली, जेएनएन। घर में अवैध शस्त्र बनाते पुलिस ने एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस व अधबने शस्त्र बरामद हुए। पुलिस ने इन सभी को जब्त कर लिया। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

होली व पंचायत चुनाव को लेकर की जा रही पुलिस की सख्ती के वलते घर में ही अवैध शस्त्र कुछ लोगों ने बनाना शुरू कर दिया है। क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी बलराम सिंह उर्फ बबलू भी रविवार देर रात अपने घर में अवैध शस्त्र बना रहा था। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने छापेमारी कर बलराम को अवैध शस्त्र बनाते पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा, एक तमंचा अधबना, छह कारतूस, 26 खोखा व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। एएसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि बलराम हत्या के प्रयास, वन्यजीवों की तस्कारी आदि मामलों में मुकदमे दर्ज है। जिसमे वह जेल भी जा चुका है। यह कहां-कहां शस्त्र सप्लाई कर रहा था इसकी जानकारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी