बच्चे को वायरल होने पर भी कराएं कोरोना जांच

बदलते मौसम में तमाम बीमारियां बच्चों को घेर लेती हैं। खासकर इस समय वायरल आम है। लेकिन इसी मौसम में कोरोना संक्रमण और भी हमलावर हो गया है। ऐसे में महज वायरल समझकर साधारण उपचार न करें बल्कि पहले बच्चे की कोरोना जांच कराएं। चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ.गिरीश अग्रवाल ने दैनिक जागरण के हेलो डॉक्टर में यह जानकारी पाठकों को दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 02:45 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 02:45 AM (IST)
बच्चे को वायरल होने पर भी कराएं कोरोना जांच
बच्चे को वायरल होने पर भी कराएं कोरोना जांच

बरेली, जेएनएन: बदलते मौसम में तमाम बीमारियां बच्चों को घेर लेती हैं। खासकर इस समय वायरल आम है। लेकिन इसी मौसम में कोरोना संक्रमण और भी हमलावर हो गया है। ऐसे में महज वायरल समझकर साधारण उपचार न करें, बल्कि पहले बच्चे की कोरोना जांच कराएं। चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ.गिरीश अग्रवाल ने दैनिक जागरण के हेलो डॉक्टर में यह जानकारी पाठकों को दी। इसके अलावा भी बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित सवाल-जवाब के प्रमुख अंश..। सवाल : बच्चे को वायरल है या कोरोना कैसे पता चलेगा?

- अनुराग सिंह, महानगर

जवाब : इस मौसम में कई वायरल इन्फेक्शन के साथ सर्दी, खांसी, बुखार और जुकाम होते हैं। कोरोना संक्रमण के भी यही लक्षण हैं। ऐसे में कोविड-19 की जांच जरूर कराएं। सवाल : बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने का सबसे कारगर उपाय क्या है?

- विनीता कुमारी, सुभाष नगर

जवाब : वैसे तो शारीरिक दूरी और मास्क का प्रयोग सबसे कारगर है। लेकिन बच्चों के केस में यह मुश्किल है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों के हाथ समय-समय पर धोएं। समझाएं कि ऐसे खेल खेलें, जिसमें शारीरिक दूरी रहे। मास्क बेहद जरूरी है। सवाल : बच्चा कमजोर है। पेट खराब रहता है। क्या करें?

- सत्यवीर सिंह, फतेहगंज पश्चिमी

जवाब : बच्चा बार-बार मुंह में हाथ देता है तो तुरंत बंद कराएं। इससे पेट में इन्फेक्शन होता है। साफ-सफाई पर पूरा ध्यान दें। लड्डू, हलुआ, मूंंगफली और घर का खाना खिलाएं। काउंसिलिंग करते हैं। सवाल : मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है। भूख भी नहीं लगती क्या करूं?

- सारिका रस्तोगी, बहेड़ी

जवाब : लिवर चेकअप के साथ यूरीन टेस्ट कराएं। इसके साथ ही किसी अच्छे डॉक्टर को जरूर दिखाएं। सवाल : बच्चों के हाथ बार-बार धुलवाना मुश्किल है। और क्या उपाय कर सकते हैं?

- बांकेलाल, बरेली सिटी

जवाब : बच्चे के चेहरे पर रूमाल या तौलिया चेहरे पर लगाकर रखें। हाथ से संक्रमण तेजी से फैलता है। ऐसे में खांसते-छींकते समय कोहनी का अंदरूनी हिस्सा मुंह पर रखें। हाथ न मिलाकर नमस्ते करें। इसके बावजूद समय-समय पर हाथ धुलवाएं। सवाल : बच्चे को मोशन हार्ड हो रहे हैं। क्या करें?

- शुभ्रा, हार्टमैन

जवाब : कब्ज की शिकायत में ऐसा होता है। बच्चे को फाइबर डाइट जैसे फल, मट्ठा आदि भोजन में दें। ध्यान रखें, बच्चा खड़ा होकर फ्रेश न हो। टॉयलेट ट्रेनिंग कराएं। फिर भी राहत न मिले तो डॉक्टर को जाकर दिखाएं।

chat bot
आपका साथी