पहाड़ों की बर्फीली हवाओं के बाद अब हल्की बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन

पिछले दस सालों में दिसंबर के आखिरी सप्ताह का बुधवार सबसे ठंडा दर्ज होने के बाद मौसम विभाग का पूर्वानुमान हल्की बारिश का आया है। 27 नवंबर से शीत लहर के अनुमान के मुताबिक ही मौसम करवट ले रहा है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 05:39 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 05:39 PM (IST)
पहाड़ों की बर्फीली हवाओं के बाद अब हल्की बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन
बरेली में ठंड बढ़ने के बाद चौराहों पर अब अलाव जलने लगे है।

बरेली, जेएनएन। पिछले दस सालों में दिसंबर के आखिरी सप्ताह का बुधवार सबसे ठंडा दर्ज होने के बाद मौसम विभाग का पूर्वानुमान हल्की बारिश का आया है। रात में बारिश होने से ठिठुरन बढ़ने के आसार पैदा हो गए हैं। 27 नवंबर से शीत लहर के अनुमान के मुताबिक ही मौसम करवट ले रहा है।

तकरीबन पूरे दिन ही आसमान में बादल छाए रहे। धूप नहीं निकली। इस बदलाव ने लोगों को सर्दी का एहसास कराया। लोग भी जरूरी कामों के लिए ही बाजारों में निकले। गुरुवार को साप्ताहिक बंदी होने से बाजारों की दुकानें भी बंद ही रही। इस वजह से सड़क पर ट्रैफिक भी कम रहा। शुक्रवार से रविवार तक कोहरा की चादर पहले से अधिक गहराएगी। इससे यातायात आवागमन में परेशानी आएगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से एक डिग्री कम था। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पहाड़ाें पर बर्फबारी होने के बाद चली हवाओं का असर मैदानों पर हुआ है। अब कुछ दिन कोहरा छाएगा। शीत लहर अपना असर दिखाएगी।

chat bot
आपका साथी