यूपी में पति की करतूत, दूसरी पत्नी से पहली को पिटवाया, अब दे रहा मारने की धमकी, जानिए पूरा मामला

Badaun Crime News यूपी के बदायूं में पति की करतूत सामने आई है। पहले ताे आरोपित ने दो शादी की। फिर दूसरी पत्नी को पहली पत्नी से पिटवाया। अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर बिलहरी का है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 05:44 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 05:44 PM (IST)
यूपी में पति की करतूत, दूसरी पत्नी से पहली को पिटवाया, अब दे रहा मारने की धमकी, जानिए पूरा मामला
यूपी में पति की करतूत, दूसरी पत्नी से पहली को पिटवाया, अब दे रहा मारने की धमकी

बरेली, जेएनएन। Badaun Crime News : यूपी के बदायूं में पति की करतूत सामने आई है। पहले ताे आरोपित ने दो शादी की। फिर दूसरी पत्नी को पहली पत्नी से पिटवाया। अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर बिलहरी का है। जहां रहने वाली एक महिला ने अपने पति समेत छह ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। वह जब घर पहुंचा तो उसे दूसरी पत्नी से पिटवाया। अब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रसूलपुर बिलहरी निवासी मीना देवी ने बताया कि करीब 25 वर्ष पहले उसका विवाह बिलहरी निवासी सत्यवीर पुत्र प्रताप सिंह के साथ हुआ था। शादी में पिता ने जो बना वह दिया। लेकिन पति स्कूटर और पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। शादी के बाद वह ससुराल में रहने लगी। लेकिन पति सत्यवीर लगातार उसके साथ मारपीट करता था। लेकिन वह घर न टूटे इसलिए उत्पीड़न सहती रही। मीना ने बताया कि सात सितंबर को वह अपने घर में बैठी थी।

उसी समय सत्यवीर एक महिला के साथ आया। बताया कि उसने दो साल पहले उसने कासगंज के मानपुर न्योली निवासी अनीता से दूसरी शादी कर ली है। अब वही उसकी पत्नी है। यह कहते हुए उसने गाली गलौज शुरू कर दी, विरोध करने पर पति ने खुद पीटना शुरू किया और दूसरी पत्नी अनीता से भी पिटाई कराई। उसके बच्चों ने किसी तरह उसे बचाया। पति अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। सिविल लाइंस पुलिस ने मीना की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न, बिना तलाक के दूसरी शादी करने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेकटर सिविल लाइंस राजकुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी