शक करने पर पत्नी ने दी सुसाइड की धमकी, गुस्से में पति ने धड़ से अलग की गर्दन

अवैध संबंधों के शक में एक दंपती के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति के कुल्हाड़ी से पत्‍‌नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी।

By Edited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 03:53 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 07:04 PM (IST)
शक करने पर पत्नी ने दी सुसाइड की धमकी, गुस्से में पति ने धड़ से अलग की गर्दन
शक करने पर पत्नी ने दी सुसाइड की धमकी, गुस्से में पति ने धड़ से अलग की गर्दन
शाहजहापुर (जेएनएन)। अवैध संबंधों के शक में एक दंपती के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति के चरित्र पर सवाल उठने पर पत्नी ने सुसाइड की धमकी दे डाली। यह बात सुनकर पति आग बबूला हो उठा और अपना आपा खो बैठा। उसने कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, इससे उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। पुलिस ने हत्यारोपित पति को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घटना शाहजहांपुर जिले की है। थाना खुटार क्षेत्र के मुहल्ला देवस्थान निवासी मुकेश का अपनी पत्‍‌नी सोनी (30) से अक्सर विवाद होता रहता था। मुकेश काम धंधा नहीं करता था। इसकी वजह से दोनों के बीच बनती नहीं थी। वह पत्‍‌नी पर शक करता था कि उसके किसी और से संबंध हैं। मृतका के बड़े बेटे 11 वर्षीय गुलशन ने बताया कि सोमवार शाम को माता-पिता के बीच विवाद हुआ था। पिता ने मा की पिटाई भी की थी। मंगलवार की सुबह फिर से दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर सोनी ने कहा कि वह कहीं जाकर मर जाएगी। इसके बाद वह अपने पाच वर्षीय बेटे राज को साथ में लेकर शौच जाने के बहाने घर से निकल गई। पीछे से कुल्हाड़ी लेकर मुकेश भी वहां पहुंच गया। उसने सोनी के हाथ से बेटे राज को छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर मुकेश ने कुल्हाड़ी से सोनी के गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। आरोपित पत्‍‌नी पर शक करता था इसलिए उसने पत्‍‌नी की हत्या कर दी।
chat bot
आपका साथी