Horoscope Today : इन छह राशि वालों के लिए आज चन्द्रमा है उन्नतिकारक, जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Horoscope Today 28 April आज चंद्रमा मध्यान्ह 1134 तक तुला राशि में रहेगा। इसके बाद वृश्चिक राशि में गतिशील होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ऐसे में भूमि भवन सोना प्रॉपर्टी तांंबा और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह चंद्रमा बेहद ही लाभकारी है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 11:44 AM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 11:44 AM (IST)
Horoscope Today : इन छह राशि वालों के लिए आज चन्द्रमा है उन्नतिकारक, जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
वृश्चिक, धनु ,मीन, वृषभ, मिथुन, कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्रमा बहुत ही अनुकूल है।

Horoscope Today 28 April : आज चंद्रमा मध्यान्ह 11:34 तक तुला राशि में रहेगा। इसके बाद वृश्चिक राशि में गतिशील होगा। बरेली की राशि के अनुसार आज चंद्रमा छठे और सातवें भाव में रहेगा।ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ऐसे में भूमि, भवन ,सोना, प्रॉपर्टी, तांंबा और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह चंद्रमा बेहद ही लाभकारी है। वृश्चिक, धनु ,मीन, वृषभ, मिथुन, कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्रमा बहुत ही अनुकूल है। आज भूमि, भवन, सोना, आभूषण खरीदना लाभकारी होगा। आर्थिक लाभ के लिए आज गणेश जी की आराधना करें दूर्वा चढ़ाएं और रोग शांति के लिए हरी चूड़ियां हरे वस्त्र किन्नर को दान करें।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास -  वैशाख मास मास , कृष्ण  पक्ष

दिन - बुधवार

तिथि - द्वितीया तिथि

नक्षत्र-  विशाखा नक्षत्र

योग - व्यतिपात योग

करण -तैतुल करण 

शुभ कार्य का समय

लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 5:30 से 8:53 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 10:31 से मध्यान्ह 12:10 तक

चर लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:27 से शाम 6:44 तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के कामों से भी आपको फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। लवमेट के रिश्तों में आज मिठास भरेगा। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बनेगा।  स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

वृष-आज के दिन नए अनुबंध हो सकते हैं।  मान-सम्मान बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कार्य में प्रगति से उत्साह बढ़ेगा। आज आपको दूसरों की दखलंदाजी पसंद नहीं आएगी। आपको कुछ परिणामों के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आपको धैर्य का सकारात्मक फल मिलने के संकेत हैं।

मिथुन-आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। अचानक धन की प्राप्ति संभव है। महत्वपूर्ण व्यक्ति सहायता को आगे आएंगे। कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

कर्क- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप किसी पुरानी बातों में उलझ सकते हैं। कुछ लोगों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। कुछ लोगों को पुरस्कार भी मिल सकता है। आपके लिए आज का दिन अपनी रचनात्मक गतिविधियां बढ़ाने का है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

सिंह-आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करेंगे। किसी रिश्तेदार से समस्या का हल निकाल सकते हैं। कोशिशों से उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। सोचे हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है।

कन्या- आज का दिन शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार के मामले में बहुत अच्छा रहेगा। रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। आज आपके सकारात्मक विचारों से आपके परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी खुशियाँ आयेंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

तुला-  आज आप अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें और विवादों से बचें। आपके मन में कई बातों के कारण तनाव और परेशानी रह सकती है। आज दूसरों की बातों में न आयें। किसी महिला की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। संतान की गतिविधियां चिंता में डाल सकती हैं। मेडिटेशन करने से मानसिक शांति मिलेगी।

वृश्चिक- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप धार्मिक कार्यो में रुचि लेंगे। आपके सपनों को आज नयी उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। जो लोग नौकरी चेंज करना चाहते हैं उनके लिये आज का दिन उत्तम है। आज टूट चुके संबंधो को दुबारा से जोड़ने का दिन है। दूसरों की भलाई करने में आनंद मिलेगा।

धनु-  किसी बात की चिंता के कारण मन में परेशानी और असंतोष की भावना बनी रह सकती है। अपने आप को स्थिर और संयम बनाएं रखें। किसी नई परियोजना के लिए पैसा जमा कर सकते है। मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

मकर- युवाओं को करियर के अच्‍छे विकल्‍प मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। काम समय से पूरे हो जाएंगे। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच कर के ही कोई निर्णय लें। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे।

कुंभ-आज भाग्य आज आपका साथ देगा। आपको उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। आप दोस्तों के लिए मददगार साबित होंगे। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।

मीन-आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आपका काम सफल होगा। ऑफिस के सभी काम समय से पूरे कर लेंगे। निजी प्रयासों से धन अर्जन में सफलता मिलेगी। संतान का सुख एवं सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

chat bot
आपका साथी