Horoscope 2021 : आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आज करें ये उपाय, जानिए क्या कहते हैं सितारे

प्रशासनिक तंत्र के लिए चंद्रमा लाभदायक होगा। मिथुन वृश्चिक धनु कुंभ और मीन राशि के जातकों को यह चंद्रमा शुभ फल देने वाला है। भूमि भवन वाहन आज के दिन खरीदना बहुत ही शुभ दायक है। आज द्वादशी तिथि है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 07:39 AM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 07:39 AM (IST)
Horoscope 2021 : आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आज करें ये उपाय, जानिए क्या कहते हैं सितारे
Horoscope 2021 : आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आज करें ये उपाय, जानिए क्या कहते हैं सितारे

बरेली, जेएनएन। Horoscope 2021 : बरेली की राशि वृषभ है, चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक पर गतिशील है, जोकि बरेली की राशि से सातवें स्थान पर है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि सातवा चंद्रमा इलेक्ट्रिकल, प्रॉपर्टी के कारोबारियों के लिए बहुत ही शुभ है। प्रशासनिक तंत्र के लिए चंद्रमा लाभदायक होगा। मिथुन, वृश्चिक, धनु, कुंभ, और मीन राशि के जातकों को यह चंद्रमा शुभ फल देने वाला है। भूमि, भवन, वाहन आज के दिन खरीदना बहुत ही शुभ दायक है। आज द्वादशी तिथि है। द्वादशी तिथि पर चावल अवश्य ही खाना चाहिए, इस दिन चावल खाने से धन की वृद्धि होती है। वही पोई (पुती) का त्याग करना चाहिए। आज रविवार है रविवार के दिन शरीर में सरसों के तेल की मालिश नहीं करनी चाहिए इस दिन तेल मालिश करने से बुखार की वृद्धि होती है। आज भूमि, भवन ,वाहन खरीदने और सामाजिक कार्य के आयोजन करने से लाभ होगा। दक्षिण में दिशाशूल है। अनावश्यक दक्षिण दिशा में यात्रा न करें, यदि यात्रा करनी पड़े तो सूर्य देव को जल अर्पण कर मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए लाल कपड़ा, मसूर की दाल, तांबा, गुड़, का दान करें।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास - पौष मास, कृष्ण पक्ष

दिन - रविवार

तिथि - द्वादशी तिथि

नक्षत्र - अनुराधा नक्षत्र प्रात 10:48 तक अपरांत जेष्ठा नक्षत्र

योग - गंड योग प्रात 11:48 तक उपरांत वृद्धि योग

करण - तैतुल करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 8:25 से मध्यान्ह 12:20 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 1:38 से 2:56 तक

शुभ अमृत चर का चौघड़िया शाम 5:30 से रात्रि 10:38 तक

जानिए अपना राशिफल

मेष- आपके भाई बहनों में से कोई आज आप से उधार मांग सकता है। आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे, लेकिन इससे आप के आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक कामकाज और रुपए पैसे का प्रबंधन ना करने दें। यात्रा पर किसी अजनबी से मुलाकात आपको अच्छे अनुभव करा सकती है। शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। जेब में हरे रंग का रुमाल रखना, आर्थिक स्थिति के लिए बेहतर रहेगा।

वृषभ - आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है, अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था, तो आज आपको पैसा वापस मिल सकता है। आपकी चिंताएं आज आपको जीवन का आनंद लेने से रोक सकती हैं। एक आध्यात्मिक व्यक्ति आशीर्वाद की वर्षा करेगा, और मन की शांति लेकर आएगा। रात्रि के समय मूंग भिगोकर प्रातः पक्षियों में डालने से प्रेम संबंध और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मिथुन - व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं, जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। दोस्त मददगार और सहयोगी रहेंगे। दूसरों की दखलअंदाजी गतिरोध पैदा कर सकती है। लोगों के बीच रहकर सबका सम्मान करना आपको आता है, इसलिए आप भी सबकी नजरों में अच्छी छवि बना पाते हैं। धैर्य रखें। आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता जरूर लाएगी। वैवाहिक स्तर बढ़िया रहेगा। मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, अनार भगवती को अर्पण करें, इससे स्थिति और बेहतर होगी।

कर्क - कुछ कारोबारियों को अच्छा खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मजबूत बनाएगा। आज आप फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने की सोचेंगे, लेकिन इस काम में आप उलझ सकते हैं। वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं, जिनका आज आपको सामना करना पड़ सकता है। हनुमान जी को गुड़ चने का प्रसाद चढ़ाने से स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह - अपने उत्साह पर काबू रखें, क्योंकि ज्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आप जीवन में पैसे की अहमियत नहीं समझते तो, आज आपको पैसे की कीमत समझ में आ सकती है, क्योंकि आपको आज पैसे की बहुत आवश्यकता होगी, और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है। जिसके कारण आप का मन दुखी होगा। वैवाहिक के तौर पर हालात बेहतर होंगे। सतनजा पक्षियों को डालें आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

कन्या - दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाइयों हल हो जाएंगी। शादी लायक युवाओं का रिश्ता तय हो सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है, जिससे आपकी भावनाएं आहत होंगी। आपको कामकाज के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आज आपके प्रतिकूल रहेगी। हरे रंग के वस्त्र पहने, लाभ होगा।

तुला - आज ना सिर्फ अजनबीयों से बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की जरूरत है। आज सोच समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है। जिससे पूरा दिन खराब होने की संभावना रहेगी। आज अपने मन को काबू में रखने की कोशिश करें। सेहत का ध्यान दें। दूसरों पर खर्चा करने से बचें। रुद्राक्ष की माला से ओम नमः शिवाय का जाप करना, लाभकारी साबित होगा।

वृश्चिक - पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। इस राशि के जातकों को आज खाली समय में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए, ऐसा करने से आपकी कई परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी की ओर से जानबूझकर कोई भावनात्मक चोट लग सकती है, जिसके चलते आप उदास होंगे। तामसिक चीजों से दूर रहें, बेहतर होगा। लाल गुलाब की माला हनुमान जी पर अर्पण करने से स्थिति में सुधार आएगा।

धनु - जेवर और एंटीक में निवेश फायदेमंद रहेगा, और समृद्धि लेकर आएगा, लेकिन तनाव का दौर बरकरार रहेगा। साथ ही पारिवारिक सहयोग मदद देगा। किसी खूबसूरत याद के कारण आपकी और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी, और अजनबी भी जाने पहचाने से महसूस होंगे। सोना धारण करना लाभदायक साबित होगा।

मकर - जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा, इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें, नहीं तो, आपको दिक्कतें हो सकती हैं। बच्चे आपको घरेलू कामकाज निपटाने में मदद करेंगे। यात्रा के दौरान आप नई जगह को जानेंगे, और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। जीवन साथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे। सफेद गाय को हरा चारा खिलाने से, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुम्भ - आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं और आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेगी। आर्थिक जीवन में खुशहाली रहेगी, साथ ही आप कर्ज़ों से भी मुक्त हो सकते हैं। आपके फैसले में माता-पिता की अहम भूमिका साबित होगी। ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आप अपने दोस्तों के साथ बेहतरीन शाम गुजारने वाले हैं, लेकिन जीवन साथी की वजह से आपको मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है। मस्तक पर सफेद चंदन का टीका लगाए, सफेद वस्त्र पहने, लाभ होगा।

मीन - घर की जरूरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवन साथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं। जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं, ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हो। अपनी छोटी मोटी भूल को अनदेखा करें। अपने काम के प्रति आज आपका फोकस गजब का होगा। आपके काम को देख कर आज आपसे बड़े अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन का स्तर बेहतर रहने वाला है। हनुमान चालीसा का पाठ आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।

chat bot
आपका साथी