Horoscope 2021 : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

Horoscope 2021 बरेली की राशि वृषभ और चंद्रमा मेष राशि में गतिशील है जोकि बरेली के लिए द्वादश चंद्रमा है। द्वादश चंद्रमा व्यापारियों के लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। प्रशासन तंत्र दुरस्त रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ऐसे में बरेली की आय में वृद्धि होगी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 11:49 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 11:49 AM (IST)
Horoscope 2021 : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
Horoscope 2021 : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली , जेएनएन । Horoscope 2021 : बरेली की राशि वृषभ और, चंद्रमा मेष राशि में गतिशील है जोकि, बरेली के लिए द्वादश चंद्रमा है। द्वादश चंद्रमा व्यापारियों के लिए बेहद ही अनुकूल रहने वाला है। प्रशासन तंत्र दुरस्त रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ऐसे में बरेली की आय में वृद्धि होगी। सोना, तांबा, भूमि, भवन ,वाहन ,अन्न खरीदना उन्नति दायक साबित होगा। वही मीन, मेष, मिथुन ,कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों की मौज रहेगी। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए चावल, चीनी ,सफेद कपड़ा, दूध, दही का दान करें। स्वास्थ्य लाभ हेतु शुक्र मंत्र का जप करना फायदेमंद होगा। स्नान करते वक्त जल में कुशा अवश्य डालें।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास - मार्गशीर्ष , शुक्ल पक्ष

दिन - शुक्रवार

तिथि - नवमी तिथि

नक्षत्र - भरणी नक्षत्र

योग - शुभ योग

करण - कौलव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 7:06 से 11:04 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 12:24 से 1:44 तक

शुभ का चौघड़िया शाम 4:30 से 5:45 तक

राशिफल

मेष- जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज ने उस निवेश में पैदा होने की पूरी संभावना है। बच्चों पर पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने के लिए जरूरत है। लंबित काम जल्दी निपटा लें। आप और आपका जीवन साथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन याद रचेगे। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। केतु मंत्र को 11 बार उच्चारण करने से नौकरी और बिजनेस में उन्नति होगी।

वृषभ - आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद होगा। आपको चिंता मुक्त होकर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच खुशी के लम्हे तलाशने की जरूरत है। घर में परेशानियां पैदा हो सकती हैं। छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। जीवन साथी द्वारा परिवार और मित्रों के बीच नकारात्मक तरीके से आपके वैवाहिक जीवन की निजी बातें उजागर हो सकती हैं। गरीब को कुछ पैसे दान करने से ऊर्जा बढ़ेगी।

मिथुन - आज आप किसी को पैसे उधार न दें इससे, आपकी आर्थिक हालत खराब हो सकती है। घरेलू काम थका देने वाला होगा। यह मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। स्वास्थ्य कुछ नर्वस रह सकता है। अपने जीवन साथी की खूबियों के चलते आप एक बार फिर उनके प्यार में गिरफ्तार हो सकते हैं। किन्नरों को हरे वस्त्र और हरी चूड़ियां दान देने से स्वास्थ्य लाभ और बिजनेस में फायदा होगा।

कर्क - आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको कारोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्रेम जीवन में आशा की नई किरण आएगी। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है। लंबे सफर पर जाने से बचे। यात्राओं के लिए अभी आपके सितारे कमजोर हैं। अच्छी सेहत के लिए सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार करें।

सिंह - आज कुछ सेहत प्रतिकूल रहेगी। निवेश के लिए अच्छा दिन है। लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। प्यार मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। आज आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। बशर्ते इसके लिए आप दूसरों से मदद ले हालांकि, इस दौरान शराब, सिगरेट जैसे पदार्थों का सेवन करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। वैवाहिक स्तर बेहतरीन है। पीपल को पानी देना उसकी जड़ में दिया जलाना बेहद फायदेमंद साबित होगा।

कन्या - दिन चढ़ने पर वित्तीय स्तर पर सुधार आएगा। आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेंगे। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए आज के दिन आप अपने साथियों से झगड़ सकते हैं। अपने को काबू में रखें ।जीवन साथी से पूर्ण रुप से सहयोग न मिलने के कारण आप निराश हो सकते हैं। सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। घर में पड़ा कबाड़ा बेचकर गरीबों को दान करें, इससे ऊर्जा का संचार और तीव्रता से बढ़ जाएगा।

तुला - आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और अचानक अनदेखा मुनाफा भी हो सकता है। सहकर्मियों और कनिष्ठो के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। आपका कम्युनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होगी। शादीशुदा जिंदगी में आज का दिन लजीज मिठाई जैसा होगा। घर में गंगाजल का छिड़काव करें, लाभ होगा।

वृश्चिक - आज किए गए निवेश काफी फायदेमंद साबित होंगे लेकिन, आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। बातचीत में कुशलता आज आप का मजबूत पक्ष साबित करेगी। आप में से कुछ लोगों को आज महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन का आनंद लेने के पर्याप्त मौके हैं। गाय को हरा चारा खिलाना, स्वास्थ्य, आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा।

धनु - आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। आपका मजाकिया स्वभाव समाजिक मेलजोल आपकी लोकप्रियता को मजबूत करेगा। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक ना करें। सहकर्मियों और कनिष्ठो के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ आज की शाम वाकई कुछ खास होने वाली है। गरीब कन्याओं में सुगंधित सफेद मिठाई बांटने से स्वास्थ्य बेहतर होगा, और धन लाभ भी होगा।

मकर - पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। मुमकिन है कि आप अपने घर में या उसके आसपास आज कुछ बड़े बदलाव करें। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करेंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठो के पूरे सहयोग के चलते दफ्तर में काम तेज रफ्तार पकड़ेगा। आपके मन को शांति मिलेगी। जीवन साथी आपकी तरफ फिर से आकर्षित महसूस करेगा। आज सही सोच सही विचार से सर्वागीण विकास संभव है। मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं ,आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुम्भ - आर्थिक रूप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे। ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे। जीवन साथी से पूर्ण रुप से सहयोग न मिलने के कारण आप निराश हो सकते हैं। स्फटिक की माला धारण करें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

मीन - आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो, आज आपको वापस मिल सकता है। नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज पूरी तरह सुनी जाएगी। वाहन सावधान होकर चलाएं नहीं तो, दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। खाने में परहेज करें। जीवनसाथी से कुछ तनातनी संभव है। दुर्गा माता को लाल पुष्प, अनार चढ़ाना लाभकारी साबित होगा। 

chat bot
आपका साथी