Hockey Player Simranjeet Singh : दशकों बाद पूरा हुआ हॉकी टीम का सपना, सिमरनजीत बोले- अब भारत के लिए सोना लेकर लौटने की तमन्ना

Hockey Player Simranjeet Singh News टाेक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरूष हाकी टीम ने कांस्य जीतकर इतिहास रच दिया। 1980 के बाद ओलिंपिक में पहली बार भारत ने पदक अपने नाम किया। पीलीभीत के खिलाड़ी सिमरजीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने जाेरदार वापसी की है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 06:40 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 06:40 AM (IST)
Hockey Player Simranjeet Singh : दशकों बाद पूरा हुआ हॉकी टीम का सपना, सिमरनजीत बोले- अब भारत के लिए सोना लेकर लौटने की तमन्ना
Hockey Player Simranjeet Singh : दशकों बाद पूरा हुआ हॉकी टीम का सपना

बरेली, जेएनएन। Hockey Player Simranjeet Singh News : टाेक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरूष हाकी टीम ने कांस्य जीतकर इतिहास रच दिया। 1980 के बाद ओलिंपिक में पहली बार भारत ने पदक अपने नाम किया। पीलीभीत के खिलाड़ी सिमरजीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने दो बार पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए कांस्य पदक के प्ले ऑफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलिंपिक में 41 साल बाद इतिहास स्वर्णिम कर दिया। जीत के बाद टोक्यो से हाकी खिलाड़ी सिमरजीत सिंह की फोन पर दैनिक जागरण संवाददाता से हुई बातचीत के अंश...

प्रश्न : भारतीय टीम के 1-3 से पिछड़ने के बाद दबाव से उबरकर आठ मिनट में चार गोल दागने का अनुभव कैसा रहा?

उत्तर : शब्द नहीं है। भारतीय हाकी का दशकों का इंतजार अब पूरा हुआ। शानदार अनुभव है मेरे लिए, मेरी टीम के लिए, पूरे भारत के लिए। ये जीत नहीं, एक सपना था। आज पूरा हुआ।

प्रश्न : जीत के बाद पहली प्रतिक्रिया क्या थी? कहां बात हुई।

उत्तर : खेल के मैदान से वापस आने के बाद सबसे पहले पीलीभीत में अपने परिवार से बात हुई। सबकी आंखे नम थी। मैंने अपनी मां से कहा कि तेरा सपना पूरा किया। मैं आपको बता दूं कि एक खिलाड़ी के जीवन में सिर्फ परिवार या कोच ही जान सकता है कि खिलाड़ी ने कितनी मेहनत की।

प्रश्न : एक खिलाड़ी के जीवन के गोल (उद्देश्य) कभी खत्म नहीं होते, अब अगला टारगेट क्या है आपका?

उत्तर : मेरा.. मेरी पूरी टीम का एक ही उद्देश्य है। अगले ओलिंपिक में भारत के लिए हम सोना जीतकर लौटे।

प्रश्न : बतौर एक खिलाड़ी, क्या आप अपने प्रदर्शन से खुश है?

उत्तर : मैं संतुष्ट हूं.. देश के लिए मैं कुछ कर सका। अपने देश, अपनी टीम के लिए गोल कर सका।

प्रश्न : देश के उभरते हुए खिलाड़ियों से दैनिक जागरण के माध्यम से क्या कहना चाहेंगे?

उत्तर : सिर्फ इतना कहूंगा कि दिल से प्रैक्टिस करें। हाकी की रिक्वारमेंट को समझे। फिर ये खेल आपका है....।

इस तरह मैच में दागे गए गोल :

- सिमरजीत सिंह ने 17वें मिनट और 34वें मिनट कमें दो गोल दागे

- हार्दिक सिंह ने 27वें मिनट में गोल दागा

- हरमनप्रीत सिंह ने 29वें मिनट में गोल दागा

chat bot
आपका साथी