High Voltage Drama : मायके जाने के लिए बरेली जंक्शन पर ढाई घंटे चला ड्रामा, पति ने खोला पत्नी का राज

High Voltage Drama घर से मायके जाने के लिए बदायूं की एक महिला जंक्शन पर बच्चे के साथ पहुंच गई। पीछे-पीछे उसका पति भी प्लेटफार्म पर पहुंच गया और उसे जाने से रोकने लगा। महिला ने पति पर मायके जाने से रोकने व लड़ाई करने का आरोप लगाया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 07:50 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 07:50 AM (IST)
High Voltage Drama : मायके जाने के लिए बरेली जंक्शन पर ढाई घंटे चला ड्रामा, पति ने खोला पत्नी का राज
High Voltage Drama : मायके जाने के लिए बरेली जंक्शन पर ढाई घंटे चला ड्रामा

बरेली, जेएनएन। High Voltage Drama : घर से मायके जाने के लिए बदायूं की एक महिला जंक्शन पर बच्चे के साथ पहुंच गई। पीछे-पीछे उसका पति भी प्लेटफार्म पर पहुंच गया और उसे जाने से रोकने लगा। महिला ने पति पर मायके जाने से रोकने व लड़ाई करने का आरोप लगाया है। मामले में आरपीएफ ने महिला काे ट्रेन से रवाना कर दिया है।

सियालदाह एक्सप्रेस से बंगाल जाने का करा रखा था रिजर्वेशन

आरपीएफ थाना निरीक्षक विपिन कुमार शिशौदिया ने बताया कि बदायूं निवासी महिला ने 03152 जम्मूतवी कोलकाता सियालदाह एक्सप्रेस से बंगाल के आसनसोल जाने के लिए आरक्षण करा रखा था। मंगलवार को अपने रिश्तेदार के साथ वह अपने ढाई वर्षीय बच्चे के साथ जंक्शन पहुंची थी। महिला का आरोप था कि उसका पति देवीदास उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही उसका सामान भी नहीं दे रहा है।

पति बोला- चार साल के बच्चे को घर पर छोड़कर आई पत्नी

निरीक्षक ने पति को बुला पूरे मामले की जानकारी की तो उसने पत्नी द्वारा चार वर्षीय बेटे को घर पर छोड़ देने की बात कही। जबकि महिला का कहना था कि मां की तबियत खराब होने के चलते वह उन्हें देखने जा रही है। काफी देर तक दंपती के बीच आरपीएफ थाने में ही बहस होती रही। फिलहाल दोनों की बात सुनने के बाद आरपीएफ निरीक्षक ने स्टाफ भेजकर महिला को ट्रेन से रवाना कराया।

chat bot
आपका साथी