Health Tips : पेट संबंधी बीमारियों के साथ श्वसन तंत्र को मजबूत बनाता है नौकासन

Health Tips कोरोना काल के इस दौर में स्थिति को देखते हुए लोगों में घबराहट बहुत ज्यादा हो रही है। ऐसे में उनके अंदर नकारात्मकता भी आ रही है। ऐसे में पहले तो सतर्कता बहुत जरूरी है। यदि संक्रमण होता हैै तो सबसे पहले घबराएं नहीं। सकारात्मक रवैया रखें।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 08:40 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 08:40 AM (IST)
Health Tips : पेट संबंधी बीमारियों के साथ श्वसन तंत्र को मजबूत बनाता है नौकासन
श्वसन तंत्र को मजबूत करने के लिए नौकासन काफी लाभकारी है।

बरेली, जेएनएन। Health Tips : कोरोना काल के इस दौर में स्थिति को देखते हुए लोगों में घबराहट बहुत ज्यादा हो रही है। ऐसे में उनके अंदर नकारात्मकता भी आ रही है। ऐसे में पहले तो सतर्कता बहुत जरूरी है। यदि संक्रमण होता हैै तो सबसे पहले घबराएं नहीं। सकारात्मक रवैया रखें। यह कहना है योगाचार्य डा. राजेश शर्मा का। उन्होंने बताया कि इस समय योगासन और आयुर्वेद के बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा जानकारी मांग रहे हैं। इसका फायदा भी उन्हें हो रहा है। श्वसन तंत्र को मजबूत करने के लिए नौकासन काफी लाभकारी है।

नौकासन- सांस को लेते हुए पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद दोनों पैरों को मिलाकर उठाएं। ऊपर से कंधे तक के भाग को भी उठाएं। इस तरह से मुद्रा नाव के आकार की हो जाती है। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पैरों को नीचे रखे। साथ ही कंधे के भाग को भी नीचे रखें। यह प्रक्रिया 10 से 15 सेकंड तक करें। इसको तीन से चार बार तक कर सकते हैं। इससे पेट की चर्बी कम होती है। साथ ही कब्ज, गैस और अनिद्रा में भी लाभकारी है।जिनको कंधेे, पेट या कमर की सर्जरी हुई हो, वे लोग आसन को कम से कम छह महीनेे तक न करें।

chat bot
आपका साथी