Health : जाे कभी मुंह बनाते थे वहीं आज कर रहे लाैकी, तोरई से बना स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक नाश्ता, जानिए क्या है वजह

मेरे परिवार में लौकी और तोरई के नाम पर मुंह बनते थे। लेकिन अब हर सदस्य दूसरे दिन इस नाश्ते को मांगता है। कोरोना काल में बच्चों और बुजुर्गों एवं सभी के लिए स्वास्थ्यवर्धक है। तो डा पूजा सक्सेना बता रहीं हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 05:31 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 05:31 PM (IST)
Health : जाे कभी मुंह बनाते थे वहीं आज कर रहे लाैकी, तोरई से बना स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक नाश्ता, जानिए क्या है वजह
Health : जाे कभी मुंह बनाते थे वहीं आज कर रहे लाैकी, तोरई से बना स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक नाश्ता

बरेली, जेएनएन। मेरे परिवार में लौकी और तोरई के नाम पर मुंह बनते थे। लेकिन अब हर सदस्य दूसरे दिन इस नाश्ते को मांगता है। कोरोना काल में बच्चों और बुजुर्गों एवं सभी के लिए स्वास्थ्यवर्धक है। तो डा पूजा सक्सेना बता रहीं हैं कि लौकी और तोरई से स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक नाश्ता कैसे बनाया जा सकता है।

विधि- लौकी और तोरई को कद्दकस कर लें। इसके बाद इसमें अदरक, लहसुन, काली मिर्च, बड़ी इलायची, हरी मिर्च, अजवायन, जीरा, सौंठ सभी खड़े मसाले मिला लें। पांच लोगों के लिए दो चम्मच बेसन और एक चम्मच सूजी मिलाकर वेटर बना लें। 15 मिनट के लिए रख दें। 15 मिनट के बाद इसमें एक कटोरी दही मिला लें।

वैटर को किसी कटोरे में रखकर वैक्ड कर लें। यहां पतीली में पानी रखकर उसे वैक होने दें। ठंडा होने पर उसे दूसरे बर्तन में निकाल लें। इसके बाद राई और करी पत्ता का हल्का सा छौंक लगा दें। हरे धने की चटनी के साथ और दही के साथ ले सकते हैं।

डायटिशियन की राय- यह नाश्ता अच्छा विकल्प है। लेकिन इसके साथ प्रोटीन भी जरुरी है। तो कोई न कोई अनाज भी शामिल करना चाहिए। इम्युनिटी पॉवर इससे सही रहेगी। डा रोजी जैदी, जिला अस्पताल 

chat bot
आपका साथी