33 करोड़ रुपए की लागत से होगा हाफिजगंज- जादोपुर मार्ग का निर्माण

नवाबगंज में17 किलोमीटर लम्बे हाफिजगंज-जादोपुर मार्ग का निर्माण 33 करोड़ रुपए की लागत से होगा। इस मार्ग का शीर्घ निर्माण कराए जाने के लिए अनु सचिव ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को निर्देश दिए हैं। हाफिजगंज-जादोपुर मार्ग पर आए दिन हो रहे हादसे हो रहे हैं।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:55 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:55 PM (IST)
33 करोड़ रुपए की लागत से होगा हाफिजगंज- जादोपुर मार्ग का निर्माण
नवाबगंज में17 किलोमीटर लम्बे हाफिजगंज-जादोपुर मार्ग का निर्माण 33 करोड़ रुपए की लागत से होगा।

बरेली, जेएनएन। नवाबगंज में17 किलोमीटर लम्बे हाफिजगंज-जादोपुर मार्ग का निर्माण 33 करोड़ रुपए की लागत से होगा। इस मार्ग का शीर्घ निर्माण कराए जाने के लिए अनु सचिव ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को निर्देश दिए हैं। हाफिजगंज-जादोपुर मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। जिसे देखते हुए विधायक केसर सिंह गंगवार ने बताया कि सेंथल जादोपुर मार्ग का सँकरा होना एक बड़ी समस्या थी। इसके चलते जाने कितनी जिंदगियां चली गयीं। इस मार्ग का चौड़ीकरण मंज़ूर हो चुका है जिससे दर्जनों ग्रामों के लोगों को राहत मिलेगी। जल्द ही इस मार्ग पर काम भी शुरू हो जायेगा।विधायक केसर सिंह गंगवार ने इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पैरवी शुरु की थी। उनकी पैरवी के बाद 17 किलोमीटर लम्बे मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 33 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे। अब इस मार्ग के शीघ्र निर्माण के लिए अनु सचिव राजेश कुमार पाण्डेय ने प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं। विधायक केसर सिंह गंगवार ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण के लिए 33 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। शीघ्र ही चौड़ीकरण का कार्य शुरु कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी