Loksabha Election 2019: अरे वाह! नई दुल्हनिया के साथ वोट डालने पहुंचे दूल्हेराजा

22 अप्रैल कोक दांपत्य सूत्र में बंधने वाले कुछ युगल के जीवन में यह संयोग लोकतंत्र के महापर्व के साथ आया। इनके वैवाहिक जीवन की शुरूआत मतदान के साथ होगी।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 12:44 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 04:13 PM (IST)
Loksabha Election 2019: अरे वाह! नई दुल्हनिया के साथ वोट डालने पहुंचे दूल्हेराजा
Loksabha Election 2019: अरे वाह! नई दुल्हनिया के साथ वोट डालने पहुंचे दूल्हेराजा

सात फेरे के साथ जीवन की नई पारी का शुभारंभ। दांपत्य सूत्र में बंधने वाले कुछ युगल के जीवन में यह संयोग लोकतंत्र के महापर्व के साथ आया। ऐसे युगलों ने संकल्प लिया एक दूसरे के प्रति समर्पण, खुशियों से जीवन भरने के वचन के साथ एक और वचन निभाएंगे..मतदान का। यह प्रेरणा हैं उन तमाम युवाओं के लिए जो सिर्फ सोशल मीडिया या दोस्तों की महफिल में ‘एक वोट से क्या बदल जाएगा’ की निर्थक बहस में बिजी रहते हैं। पीलीभीत जिले के बीसलपुर से मृदुल त्रिगुणायत व मनोज मिश्र की रिपोर्ट-

बीसलपुर के मुहल्ला बाजार कटरा निवासी विनोद पाठक के बेटे अभिषेक बरेली एक काॅलेज से वकालत की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शाहजहांपुर जनपद की तहसील तिलहर के कस्बा मीरानपुर कटरा निवासी दिनेश पाठक की बेटी कोमल पाठक के साथ अभिषेक का विवाह तय हुआ। दोनों सोमवार को परिणय सूत्र बंधें। मंगलवार को होने वाले मतदान दिवस पर अभिषेक नगर के गांधी प्राइमरी विद्यालय पर वोट डालने पहुंचे। बूथ तक कोमल भी उनके साथ गई। बाद में शाहजहांपुर जनपद में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस पर अभिषेक पत्नी कोमल को अपने साथ कार से बूथ पर लेकर जाएंगे और वहां वोट डलवाएंगे।

इसके बाद कोमल पुन: अपना ससुराल आ जाएगी। अभिषेक ने बताया कि वह अपनी होने वाली दुल्हन के साथ मतदान करने को काफी उत्साहित हैं। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। शादी के अगले दिन तमाम मेहमान आदि भी होंगे। इसके बावजूद हमने तय किया है कि मतदान जरूर करेंगे। कोमल का कहना है कि उन्हें काफी खुशी हो रही है। उनके होने वाले पति लोकतंत्र के होने वाले सबसे बड़े चुनाव में वोट डालने के लिए उन्हें प्रेरित कर रहे हैं। हम लोगों का वोट उस सरकार को होगा जोकि देश की सुरक्षा दे सके।

विदाई के बाद सबसे पहले करेंगे मतदान

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूला निवासी रणधीर गंगवार के बेटे सुनील कुमार बरखेड़ा बजाज चीनी मिल में कार्यरत हैं। क्षेत्र के ही ग्राम रिछोला घासी निवासी रामपाल गंगवार की बेटी आरती गंगवार के साथ उनकी शादी 22 अप्रैल को है। शादी के अगले ही दिन मतदान है। सुनील व आरती दोनों ने इस बाबत तय किया कि बरात की विदाई के बाद सबसे पहले मतदान किया जाएगा। नगर के एक मैरिज लान में 22 अप्रैल की रात को शादी होगी। 23 अप्रैल को सुनील दुल्हन को विदा कराकर गांव ले जाएंगे। वहां से वह मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डालेंगे। वह बताते हैं कि खुद को वोट डालने के बाद आरती को उनके गांव लेकर जाएंगे ताकि वह भी मतदान कर सकें। सुनील ने बताया कि मतदान करने को पहले परिजन राजी नहीं हुए समझाने पर दोनों परिवार सहमत हो गए हैं। आरती को पहले थोड़ी झिझक हुई। बाद में बोलीं कि दुल्हन के लिबास में बूथ पर लगने वाली कतार में दिक्कत होगी मगर अपना वोट बेकार नहीं जाने देंगीं। 

chat bot
आपका साथी