Jan Ashirwad Yatra News : जन आशीर्वाद यात्रा लेकर बदायूं पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

Jan Ashirwad Yatra News मथुरा से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा लेकर बदायूं पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री सहकारिता एवं पूर्वोत्तर राज्य विकास मंत्री बीएल वर्मा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सम्भल से बदायूं की सीमा जरीफनगर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय के नेतृत्व में भाजपाईयों ने जोरदार स्वागत किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 12:58 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 12:58 PM (IST)
Jan Ashirwad Yatra News : जन आशीर्वाद यात्रा लेकर बदायूं पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
Jan Ashirwad Yatra News : जन आशीर्वाद यात्रा लेकर बदायूं पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा

बरेली, जेएनएन। Jan Ashirwad Yatra News : मथुरा से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा लेकर बदायूं पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री सहकारिता एवं पूर्वोत्तर राज्य विकास मंत्री बीएल वर्मा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सम्भल से बदायूं की सीमा जरीफनगर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय के नेतृत्व में भाजपाइयाें ने उनका जाेरदार स्वागत किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया। इसके बाद दहगवां, उस्मानपुर में भी स्वागत किया गया।

शाम तक उनका जिले भर में स्वागत का कार्यक्रम चलेगा। जिसके बाद उझानी में रोड शो का आयोजन किया जाएगा। केंद्र सरकार में राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार वह बदायूं आए हैं। जरीफनगर से लेकर सहसवान, मुजरिया, उझानी, बदायूं में 64 स्थानों पर उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने उनके आवास पर भी पहुंचेंगे। उनके साथ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का काफिला चल रहा है। शाम तक उनके बदायूं पहुंचने का कार्यक्रम है। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन अधिकारियों के साथ पुलिस टीम लगी हुई है।

chat bot
आपका साथी