Gram Pradhan Workshop : प्रधानों ने सीखे विकास के गुर, मतदान के लिए किया जागरूक

Gram Pradhan Workshop ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी के साथ विकास हो आए दिन वहां पैदा होने परेशानियाें से निजात मिले आदि बिंदुओं पर आला अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों के साथ चर्चा की। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव में मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय रहे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 05:28 PM (IST)
Gram Pradhan Workshop : प्रधानों ने सीखे विकास के गुर, मतदान के लिए किया जागरूक
Gram Pradhan Workshop : प्रधानों ने सीखे विकास के गुर, मतदान के लिए किया जागरूक

बरेली, जेएनएन। Gram Pradhan Workshop : ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी के साथ विकास हो, आए दिन वहां पैदा होने परेशानियाें से निजात मिले आदि बिंदुओं पर आला अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों के साथ चर्चा की। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव में मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय रहे और हर संभव सहयोग करें। उन्होंने संजय गांधी कम्युनिटी हाल में अमृत महोत्सव के अंतर्गत ग्राम प्रधानों की कार्यशाला में अपने विचार रखे। कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर कोई समस्या या कठिनाई होने पर प्रधान सीधे उनसे मिल सकते हैं।

ग्राम प्रधान कार्यशाला में मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित कार्यों के अलावा मिशन शक्ति पर भी अधिकारियों ने अपने विचार रखे। जल जीवन मिशन से जुड़े विशेषज्ञों ने प्रधानों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की सरकार की योजना के बारे में बताया। वहीं प्रधानों ने कहा कि योजनाओं के बारे में जानकारी देने, विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए प्रेरित या कार्यशाला का आयोजन करने से विकास नहीं होगा। बल्कि योजनाओं को धराताल पर लाकर प्रधानों के साथ अधिकारियों को भी सहयोग करना पड़ेगा। इस मौके पर सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग, डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, बीएसए विनय कुमार, नीता अहिरवार आदि मौजूद रहे।

क्या बोले किसान

कोई भी कार्य मनरेगा के तहत कराने पर एक साल तक निधि नहीं मिल पाती। सबसे पहले इस व्यवस्था को सुधारा जाए। जब तक निधि समय से नहीं मिलेगी विकास कार्याें को गति मिलना मुश्किल है।- अशोक कुमार गंगवार, प्रधान, कनु नंगला

कई वर्षों से पंचायत घर की हालत खराब थी। इसमें टाइल्स और पुताई कार्य करावाया। जिसकी धनराशि अभी तक नहीं मिल सकी है। ऐसे में अब जो अन्य कार्य होने हैं वे मद ने मिलने के डर से रुके हुए हैं।- मुन्नीदेवी, प्रधान, बगरउ

chat bot
आपका साथी