बरेली में 30 जून तक होगा जीपीएस आधारित गन्ने का सर्वे, किसान मौके पर ही देना होगा घोषणा पत्र

गन्ना विभाग की ओर से आगामी 2021-22 के पेराई सत्र के लिए गन्ने की फसल का सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे 30 जून तक जारी रहेगा और इसमें चीनी मिल भी सहयोग करेंगी। किसानों को मौके पर ही घोषणा पत्र भी देना होगा।जिले में गन्ना पेराई सत्र जारी है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 02:40 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 02:40 PM (IST)
बरेली में 30 जून तक होगा जीपीएस आधारित गन्ने का सर्वे, किसान मौके पर ही देना होगा घोषणा पत्र
गन्ना विभाग ने अब आगामी पेराई सत्र की तैयारियां शुरू कर दी है।

बरेली, जेएनएन। गन्ना विभाग की ओर से आगामी 2021-22 के पेराई सत्र के लिए गन्ने की फसल का सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे 30 जून तक जारी रहेगा और इसमें चीनी मिल भी सहयोग करेंगी। किसानों को मौके पर ही अपना घोषणा पत्र भी देना होगा।जिले में इस समय गन्ना पेराई सत्र चालू है। गन्ना विभाग ने अब आगामी पेराई सत्र की तैयारियां शुरू कर दी है। गन्ना विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत गन्ना पेराई सत्र के लिए गन्ने की फसल का सर्वे शुरू हो गया है।

यह सर्वे आगामी 30 जून तक जारी रहेगा। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि आगामी गन्ना पेराई सत्र के लिए गन्ने की फसल का सर्वे करने संबंधित आदेश मिलने पर जनपद में इसकी शुरुआत हो चुकी है। इसमें विभाग के साथ चीनी मिलों का भी विशेष सहयोग होगा। फसल का सर्वे जीपीएस आधारित होगा। गन्ने की फसल का सर्वे करते समय टीम को सभी किसानों से उनके द्वारा बोए गए गन्ने के संबंध में निर्धारित प्रारूप में घोषणा पत्र भी लिया जाएगा। जिसे ऑनलाइन भरा जाएगा। प्राप्त घोषणा पत्र का शत-प्रतिशत सत्यापन भी गन्ने की फसल के सर्वे के समय किया जाएगा।जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि फसल के सर्वे के समय किसान को अपनी फसल से संबंधित घोषणा पत्र देना होगा। सर्वे पूरा करने में चीनी मिलों का भी सहयोग लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी