शासन ने मांगी रिपोर्ट तो जल स्रोतों के पास नगर निगम दे रहा ये चेतावनी

Bareilly Nagar Nigam News शहर से लेकर देहात तक जलस्रोत को बचाने के लिए नगर निगम पहल कर रहा है। तालाबों के पास चेतावनी के बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। शासन ने कुछ दिन पहले बरेली नगर निगम से जलस्रोतों की जानकारी तलब की थी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 03:49 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 03:49 PM (IST)
शासन ने मांगी रिपोर्ट तो जल स्रोतों के पास नगर निगम दे रहा ये चेतावनी
शासन ने मांगी रिपोर्ट तो जल स्रोतों के पास नगर निगम दे रहा ये चेतावनी

बरेली, जेएनएन। Bareilly Nagar Nigam News : शहर से लेकर देहात तक जलस्रोत को बचाने के लिए नगर निगम पहल कर रहा है। तालाबों के पास चेतावनी के बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। शासन ने कुछ दिन पहले बरेली नगर निगम से जलस्रोतों की जानकारी तलब की थी। साथ ही, उन्हें सुरक्षित करने के लिए होने वाले प्रयासों की रिपोर्ट भी मांगी गई है।

जिले के जलस्रोत गंदे होते जा रहे है। कोई योजना भी ऐसी नहीं है कि उन्हें स्वच्छ रखा जाए। अधिकांश तालाब को पाटकर कब्जे के प्रयास भी होते है। अब जलस्रोतों को साफ सुथरा बनाने के लिए नगर निगम ने मुहिम की शुरूआत की है। नगर निगम लोगों को जलस्रोत की स्वच्छता के लिए जागरूक करने में लगा है।

पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान के मुताबिक शहर की सड़कों से लेकर गलियों तक में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जलस्रोतों को गंदगी से बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। टीमे बनाकर निगरानी बढ़ा दी गई है। अब तालाब को गंदा करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। शासन के बताए दिशा निर्देश के मुताबिक प्लान तैयार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी