शोहदे के खौफ घर में कैद हुई किशोरी

संस, बहेड़ी (बरेली) : सरकार के तमाम कोशिशों के बावजूद शोहदों पर लगाम नहीं लग पा रही

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Mar 2018 03:33 AM (IST) Updated:Wed, 14 Mar 2018 03:33 AM (IST)
शोहदे के खौफ घर में कैद हुई किशोरी
शोहदे के खौफ घर में कैद हुई किशोरी

संस, बहेड़ी (बरेली) : सरकार के तमाम कोशिशों के बावजूद शोहदों पर लगाम नहीं लग पा रही है। हालात यह हैं शिकायत पर कार्रवाई के बजाय पुलिस पीड़िता से सख्त लहजे में बात कर उसे गलत साबित करने में लग जाती है। कुछ ऐसा ही बहेड़ी के एक गांव की किशोरी के साथ हुआ। जहां दबंग शोहदे की छेड़खानी से परेशान किशोरी ने खुद को घर में ही कैद कर लिया। किसी तरह किशोरी मां के साथा थाने पहुंची और शिकायत की तो पुलिस पीड़िता से ही सख्त लहजे में बात कर डाली। जिसके बाद से पीड़िता सदमें में हैं। हालांकि गलती का एहसास होने पर मामले के जांच के बाद कार्रवाई का अश्वासन दिया गया है।

पीड़िता ने बताया कि वह मां और दो छोटे भाइयों के साथ रहती है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह कभी-कभी खेत पर मां के साथ उसका हाथ बंटाने चली जाती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसके पीछे पड़ा है राह चलते छेड़छाड़ करता है। मां ने कई बार शोहदे को समझाया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। उसके बाद भी वह उससे छेड़खानी करता है। हारकर पीड़िता मंगलवार को मां के साथ कोतवाली पहुंची। आरोपित के खिलाफ तहरीर दी।

एसएसआइ के व्यवहार से घबराई किशोरी

छेड़छाड़ व महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में थाने पहुंचने वाली पीड़िता से व्यवहार सहानुभूति भरा होना चाहिए। सरकार के साथ ही कोर्ट के भी ऐसे ही आदेश हैं लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। किशोरी जब थाने में तहरीर देने पहुंची तो उससे पुलिस ने कड़क लहजे में बात की। सहानुभूति तो दूर उसकी व्यथा भी नहीं सुनी। थाने में एसएसआइ ने किशोरी से तहरीर लेकर काफी सख्त लहजे में हल्का दारोगा को तहरीर पकड़ाते हुए कहा कि जांच को कहे तो जांच करो, नहीं तो लिख दो मुकदमा। यह व्यवहार देख पीड़िता घबरा गई।

वर्जन -------

पुलिस के पास जो भी फरियादी आता है, उसकी बात को सुहानुभूति पूर्वक सुना जाना चाहिए। महिला अपराधों में तो पुलिस को और भी संवेदनशील होना चाहिए। फरियादी से ऊंची आवाज में बात करना या उसे दबाव में लेने की कोशिश करना पूरी तरह से गलत है।

जोगेंद्र लाल, सीओ बहेड़ी

chat bot
आपका साथी