रांची से भटककर बरेली के भोजीपुरा पहुंची एक लड़की, लड़की की बोली समझने में पुलिस को हो रही दिक्कत

घर से भटकी रांची की लड़की भोजीपुरा मेंं पुलिस को मिली।पीआरवी (पुलिस रेस्पांस वेहिक्ल) ने लड़की को भोजीपुरा पुलिस के हवाले कर दिया। चाइल्ड लाइन की टीम भी पहुंची और लड़की से बातचीत की।उनको भी लड़की की बोली समझ मेंं नही आई।भोजीपुरा मेंं पीआरवी को आज एक लड़की घूमती मिली।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 07:26 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 07:26 PM (IST)
रांची से भटककर बरेली के भोजीपुरा पहुंची एक लड़की, लड़की की बोली समझने में पुलिस को हो रही दिक्कत
प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि रांची पुलिस को सूचना भिजवा दी गई है।

बरेली, जेएनएन। घर से भटकी रांची की लड़की भोजीपुरा मेंं पुलिस को मिली।पीआरवी (पुलिस रेस्पांस वेहिक्ल) ने लड़की को भोजीपुरा पुलिस के हवाले कर दिया। चाइल्ड लाइन की टीम भी पहुंची और लड़की से बातचीत की।उनको भी लड़की की बोली समझ मेंं नही आई।भोजीपुरा कस्बे मेंं पीआरवी को आज एक लड़की घूमती मिली। भोजीपुरा के दुकानदारों ने पीआरवी को बताया कि यह लड़की कई दिन से घूम रही है।पीआरवी ने भूख से व्याकुल लड़की को खाना खिलाया और बाद में पुलिस को सौप दिया। लड़की अपना गंगी नाम बता रही हैऔर शहर रांची (झारखंड)  बता रही है। आगे का पता नहींं बता पा रही है।प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि रांची पुलिस को सूचना भिजवा दी गई है।

chat bot
आपका साथी