युवती की बात सुन हैरान हुए बरेली एसएसपी, बोली- ढाई माह पहले सुसाइड कर चुके युवक ने किया था दुष्कर्म

ढाई महीने पहले खुदकुशी कर चुके एक युवक और उसके छोटे भाई पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसएसपी ऑफिस पहुंची युवती ने बताया कि आरोपितों ने लॉकडाउन के दौरान मदद के बहाने घर मे शरण दी। उसके बाद घटना को अंजाम दिया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 09:10 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 08:12 AM (IST)
युवती की बात सुन हैरान हुए बरेली एसएसपी, बोली- ढाई माह पहले सुसाइड कर चुके युवक ने किया था दुष्कर्म
युवती की बात सुन हैरान हुए बरेली एसएसपी वाली खबर मे प्रतीकात्मक फोटो

बरेली, जेएनएन। ढाई महीने पहले खुदकुशी कर चुके एक युवक और उसके छोटे भाई पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसएसपी ऑफिस पहुंची युवती ने बताया कि आरोपितों ने लॉकडाउन के दौरान मदद के बहाने घर मे शरण दी। उसके बाद घटना को अंजाम दिया। ढाई महीने पहले घर मे झगड़े के बाद मुख्य आरोपित ने खुदकुशी कर ली लेकिन आरोपित की बहन खुदकुशी के लिए उसे फंसाने की कोशिश कर रही है। शिकायत के बाद एसएसपी ने जांच की बात कही है। हालांकि इतने दिनों तक युवती के चुप रहने पर पुलिस को घटना पर संदेह है।

बदायूं निवासी युवती ने शिकायत की कि उसने कर्मचारी नगर के एक काल सेंटर में ट्रेनिंग की थी। उसके साथ सिविल लाइंस की एक युवती भी ट्रेनिंग ले रही थी। उसने उसे सर्किट हाउस के पास रहने वाले युवक से उसकी मुलाकात कराई। युवक ने उससे कहा कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। युवक की मां ने सर्किट हाउस चौराहा के पास एक ऑफिस में उसकी प्राइवेट नोकरी भी लगवा दी। 22 मार्च को लॉकडाउन लगने की वजह से वह फंस गई। लॉकडाउन में फसने की वजह से उसे दिक्कत हुई तो युवक की मां ने उसे अपने घर में रहने के लिए बोल दिया।

आरोप है कि उसी दौरान युवक ने दुष्कर्म किया। यही नहीं उसने युवक की मां व पिता से शिकायत की तो उन्होंने भी कोई मदद नहीं की और उसे जान से मारने की धमकी दी। युवक के पिता सरकारी नोकरी करते हैं। युवक की पहली पत्नी छोड़कर जा चुकी है। आरोप है कि युवक के छोटे भाई ने भी उसके साथ गलत काम किया। 9 जुलाई को युवक ने उसके साथ मारपीट की थी। उसके बाद युवक का पड़ोसी से झगड़ा हो गया था। फिर पिता से झगड़ा हुआ और सुसाइड कर लिया। अब उसकी बहन उसे फंसाने में लगी है।

chat bot
आपका साथी