सुरक्षित नहीं बेटियां, इन्हें बचा लो

जागरण संवाददाता, बरेली : उत्तर प्रदेश इन दिनों बेटियों की चीखों से बेजार है। उन्नाव कांड की गूंज संसद से लेकर सड़क तक दिखाई पड़ रही है। जम्मू के कठुआ में शर्मनाक हुआ। बेहद अफसोस की बात है कि अपनी बरेली भी ऐसा घटनाओं से शर्मसार हो रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Apr 2018 02:33 AM (IST) Updated:Mon, 16 Apr 2018 02:33 AM (IST)
सुरक्षित नहीं बेटियां, इन्हें बचा लो
सुरक्षित नहीं बेटियां, इन्हें बचा लो

जागरण संवाददाता, बरेली : उत्तर प्रदेश इन दिनों बेटियों की चीखों से बेजार है। उन्नाव कांड की गूंज संसद से लेकर सड़क तक दिखाई पड़ रही है। जम्मू के कठुआ में शर्मनाक हुआ। बेहद अफसोस की बात है कि अपनी बरेली भी ऐसा घटनाओं से शर्मसार हो रही। सीबीगंज में ऐसी दो घटनाएं हुई। हैवानों ने बच्चियों से वहशियाना हरकत की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया मगर ऐसी घटनाएं हमारे समाज पर सवाल उठा रहीं। बेटियां अपने घर-मुहल्ले में तक सुरक्षित नहीं। इन्हें बचाने की जिम्मेदारी आखिर कौन उठाएगा ़ ़ ़सिर्फ पुलिस कानूनी कागजों पर लकीर पीटती रहेगी या समाज भी इस गंदगी को दूर करने के लिए अपनी ओर से पहल करेगा।

केस वन

दस साल की नातिन से छेड़छाड़

सीबीगंज: महेशपुर गांव में पेंटर अपने परिवार के साथ रहता है। भाई हिमाचल प्रदेश में पिता के साथ रहकर मजदूरी करता है, जबकि उसकी पत्‍‌नी यहीं रहती है। खुद को बाबा कहने वाला बहेड़ी के गांव अशोक पिलारी निवासी रूप सिंह (40) उसके घर आया था। पेंटर की दस साल की बेटी उसके रिश्ते की नातिन है। शनिवार रात को पेंटर की बेटी अपनी चाची के साथ सो रही थी। इसी कमरे में रूप सिंह सो रहा था। रात करीब साढ़े बारह बजे रूप सिंह ने बच्ची को उठाया और दस रुपये का नोट दिखाकर अपने पास बुलाया। उससे छेड़छाड़ करने लगा। इसी बीच बच्ची ने शोर कर दिया तो पास में सो रही उसकी चाची जाग गई। उन्होंने अन्य सदस्यों को आवाज लगा दी और रूप सिंह को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।

सात साल की बच्ची से गंदी बात, वृद्ध को जेल

सीबीगंज: कांशीराम आवास में नौबतराम पाल (75) रहता है। शनिवार दोपहर तीन बजे एक सात साल की बच्ची खेल रही थी। वह उसे एक झोपड़ी में उठा ले गया। अश्लील हरकतें करने लगा। कुछ राहगीरों ने उसे ऐसा करता तो ठिठक गए। इस बीच बच्ची की मां को सूचना मिली तो वह भी पहुंच गई। उसे बच्ची से आपत्तिजनक हरकत करते देख रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष पर समझौता करने का दबाव डाला जाने लगा। रविवार को पीडि़त पक्ष थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने नौबतराम पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर सीबीगंज का कहना है बूढ़े ने जो कृत्य किया है वह कानून की नजर में दुष्कर्म की श्रेणी में आता है।

छात्रा से दुष्कर्म करने वाला पकड़ से दूर

मीरगंज : सात दिन पहले स्कूल से घर लौट रही छात्रा को युवक ने खेत में खींच लिया था। दुष्कर्म किया। आरोपित को अब तक पकड़ा नहीं जा सका। दिन दहाड़े हुई इस घटना से छात्राओं के परिजन काफी खौफजदा हैं। छात्राओं को स्कूल छोड़कर आ रहे हैं व खुद ही उन्हें लेने जा रहे हैं। पुलिस इस मामले में अब तक करीब 25-30 युवकों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन आरोपित की पहचान तक नहीं कर सकी।

chat bot
आपका साथी