बरेली : लड़की ने फोन कर बुलाया, लड़का पुलिस के साथ आया

जिस लड़के पर लड़की के घर वाले लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप लगा रहे थे। उस लड़के को खुद लड़की फोन करके बार बार बुला रही थी। खास बात यह थी कि लड़का लड़की के बुलाने पर पहले तो गया नहीं और गया तो पुलिस को लेकर गया।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 08:00 AM (IST)
बरेली : लड़की ने फोन कर बुलाया, लड़का पुलिस के साथ आया
जैसे ही लड़की को पुलिस ने देखा तो तुरंत पकड़कर स्वजन को सौंप दिया।

बरेली, जेएनएन। जिस लड़के पर लड़की के घर वाले लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप लगा रहे थे। उस लड़के को खुद लड़की फोन करके बार बार बुला रही थी। खास बात यह थी कि लड़का लड़की के बुलाने पर पहले तो गया नहीं और जब गया तो पुलिस वाले को लेकर गया। जैसे ही लड़की को पुलिस ने देखा तो तुरंत पकड़कर स्वजन को सौंप दिया। 

लड़की शुक्रवार को घर से भागकर अपनी एक सहेली के घर पहुंची। उसने सहेली से बताया कि पापा मम्मी लखनऊ गए हैं। अब वह दो दिन उसके साथ ही रहेगी। इस पर सहेली राजी हो गई। इधर लड़की के स्वजन लड़की की तलाश कर हार गए और किला पुलिस को मामले की सूचना दी। जांच में किला पुलिस जुटी तो अजीबो गरीब किस्सा निकलकर सामने आया।

लड़की के पिता जिस लड़के पर आरोप लगा रहे थे पुलिस ने उस लड़के से संपर्क किया। पूछा तो लड़के ने बताया कि लड़की का मिलने के लिए फोन आ रहा है। इत्तेफाक से पुलिस के सामने ही लड़के के नंबर पर फोन आ गया। इस पर किला इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने सादी वर्दी में दो पुलिसकर्मी के साथ लड़के को लड़की के बताए स्थान भेजा। यहां लड़की लड़के का इंतजार कर रही थी।

लड़का जैसा वहां पहुंचा, पुलिस ने तुरंत लड़की को पकड़ लिया। स्वजनों को सूचना दी गई। लड़की के माता-पिता आए तो लड़की बोली-लड़का भगाकर नहीं ले गया था। मैंने खुद इसे बुलाया था। दोनों नाबाबिग हैं। पुलिस ने लड़की को उनके स्वजनों को सौंप दिया। लड़की के फोन पर पुलिस के साथ लड़के के पहुंचने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी