Gaon Ki Sarkar : बरेली के इस गांव के विकास की कहानी, सड़कों की जुबानी

Gaon Ki Sarkar भोजीपुरा ब्लाक में एक गांव है दलपतपुर। बीते 10 वर्षों में गांव की तस्वीर काफी बदल गई है। इसका कारण बनीं गांव की प्रधान सरिता देवी। वह बीते दो पंचवर्षीय योजना से लगातार गांव की प्रधान हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 09:42 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 05:39 PM (IST)
Gaon Ki Sarkar : बरेली के इस गांव के विकास की कहानी, सड़कों की जुबानी
Gaon Ki Sarkar : बरेली में दो हजार की आबादी वाले इस गांव की सड़कें बताती है विकास

बरेली, जेएनएन। Gaon Ki Sarkar : भोजीपुरा ब्लाक में एक गांव है दलपतपुर। बीते 10 वर्षों में गांव की तस्वीर काफी बदल गई है। इसका कारण बनीं गांव की प्रधान सरिता देवी। वह बीते दो पंचवर्षीय योजना से लगातार गांव की प्रधान हैं। गांव के लोगों को साथ लेकर चलना और उनकी समस्याओं को त्वरित निस्तारित करना ही उनकी विशेषता है। गांव में स्वच्छता, विकास आदि कार्यों के लिए ही प्रधान को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।

दो हजार से अधिक आबादी वाले गांव दलपतपुर में हर सड़क बन चुकी है। कहीं सीसी तो कहीं खड़ंजा बिछा है। प्रधान सरिता देवी के अथक प्रयास की बदौलत गांव की तस्वीर बदली है। प्रधान सरिता देवी प्रधानमंत्री से प्रभावित हैं और सबका साथ सबका विकास के मंत्र को आत्मसात कर आगे बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन को वह लगातार आगे बढ़ा रही हैं।

गांव में साफ सफाई और हर घर शौचालय बनवाकर उन्होंने यहां से संक्रामक रोगों को दूर किया है। पहले कार्यकाल की सफलता के बाद इनके अच्छे कार्यों को देखते हुए गांव के लोगों ने इन्हें दोबारा प्रधान बनाया। सीमित बजट के बावजूद भी गांव में भरपूर विकास किया। गांव में पढ़ाई का माहौल बनाने के लिए स्कूल को बेहतर करने का प्रयास जारी है। सरिता के पति सूरजपाल गंगवार एक अध्यापक हैं। वह भी गांव की भलाई के लिए अन्य जनप्रतिनिधियों के जरिये यहां कार्य कराते रहते हैं।

प्रधान ने गांव में काफी काम कराया है। प्रधान ऐसा होना चाहिए जो ग्रामीणों के हित में गांव का विकास कराए। - राहुल

सरिता देवी के कार्यकाल में विकास खूब हुआ। लेकिन वह बरेली रहती हैं। गांव में ज्यादा समय दें तो अच्छा हो। - हेमंत कुमार

घर घर में शौचालय बने हैं सफाई भी खूब हो रही है। सभी कार्य अच्छे हुए हैं। आने वाला प्रधान भी गांव में काम कराए। - मोहनलाल

मौजूदा प्रधान के कार्य अच्छे हैं तभी दोबारा चुनी गई थी। प्रधान का काम ही विकास कराना है। आने वाला प्रधान भी उनके जैसा ही हो। - ललित कुमार

गांव में चार सीसी रोड, शौचालय, विधायक कोटे से दो हैंडपंप, विद्यालय की चहारदीवारी और टाइलीकरण भी कराया है। आगे भी विकास के हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।सरिता देवी, ग्राम प्रधान, दलपतपुर

chat bot
आपका साथी