गडकरी जी.. यूपी सरकार के तीन मंत्री इस जाम में फंसे

गडकरी जी.. एक दशक से बरेली होकर गुजरने वाली बरेली-सीतापुर हाईवे की हुलासनगरा क्रासिंग पर घंटो जाम में फंस रहे हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के तीन मंत्री भी इसी जाम में फंस गए। वीआइपी मूवमेंट के वायरलेस पर फतेहगंज पूर्वी थाने की पुलिस सक्रिय हो गई।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 07:30 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 07:30 AM (IST)
गडकरी जी.. यूपी सरकार के तीन मंत्री इस जाम में फंसे
जाम की दिक्कत झेलने को मजबूर लोगों की परेशानी एनएचएआइ की कछुआ गति से निर्माण हैं।

बरेली, जेएनएन। गडकरी जी.. एक दशक से बरेली होकर गुजरने वाली बरेली-सीतापुर हाईवे की हुलासनगरा क्रासिंग पर घंटो जाम में फंस रहे हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के तीन मंत्री भी इसी जाम में फंस गए। वीआइपी मूवमेंट के वायरलेस पर फतेहगंज पूर्वी थाने की पुलिस सक्रिय हो गई। तीन मंत्रियों की गाडिय़ों को कुछ देर में ही जाम से निकलवा लिया गया। लेकिन जाम की दिक्कत झेलने को मजबूर लोगों की परेशानी एनएचएआइ की कछुआ गति से निर्माण हैं।

हुलासनगरा क्रासिंग पर सोमवार सुबह ही जाम लगने लगा था। दोपहर में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया गाड़ी में शाहजहांपुर की तरफ जा रहे थे। हाईवे पर जाम लगा हुआ था। वायरलेस होते ही पुलिस हाईवे पर नजर आने लगी। बहुत मुश्किल से परिवहन मंत्री की गाड़ी को जाम से निकलवाया गया। कुछ देर बाद शिक्षा राज्यमंत्री गुलाबो देवी का काफिला भी यहां पहुंचा। वह लखनऊ जा रही थी।

एक बार फिर फतेहगंज थाने की पुलिस ने लंबे से उनके काफिले को रास्ता दिलाया। सर्द हवाओं के बीच पुलिस वालों के पसीने छूट गए। दो मंत्रियों के काफिले गुजरे ही थे कि जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी हुलासनगरा क्रासिंग पर पहुंचे। उनकी गाड़ी करीब 30 मिनट तक जाम में ही फंसी रही। बमुश्किल जाम से गाड़ी निकलवाकर रवाना करवाई गई। मंत्रियों के एस्कॉर्ट में शामिल पुलिसकर्मी भी कई किमी तक जाम खुलवाने के लिए हाईवे पर दौड़ते हुए नजर आए।

आठ किमी लंबे जाम में फंसे लोग झुंझलाते रहे
हुलासनगरा के पास रविवार को एक ट्रक का एक्सेल खराब होने के बाद जाम लगा था। देर रात पुलिस ने जाम खुलवा दिया, लेकिन रात में कोहरा की घनी चादर छाने के बाद हाईवे पर दोबारा करीब आठ किमी लंबा जाम लग गया। हाईवे पर वाहनों की कतार सर्द हवाओं के बीच फंसी हुई थी। जाम में फंसे लोग झुंझलाते नजर आए।  

मंत्री बोले : जाम बहुत लंबा था, लोग कैसे निकलते होंगे

जिस समय मैं हुलासनागरा क्रासिंग पर पहुंची। वहां पर लंबा जाम लगा हुआ था। मेरे साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों व स्थानीय पुलिस ने लगभग 15 मिनट में ही मेरी गाड़ी निकलवा दी थी। उसके बाद का मुझे कुछ नहीं पता, मैं लखनऊ चली गई। लेकिन लोगों को दिक्कत हो रही होगी।- गुलाब देवी, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार

मैं बरेली से शाहजहांपुर की तरफ जा रहा था। बरेली रूकना नहीं हो सका। लेकिन हुलासनगरा क्रासिंग पर मेरी गाड़ी फंस गई थी। जाम बहुत लंबा लगा था। यहां क्रासिंग पर निर्माण कार्य जल्दी पूरे होने चाहिए।- अशोक कटारिया, परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार

chat bot
आपका साथी