Bareilly Crematorium News : बरेली के श्मशान में एक दिन में 54 शवों की अंत्येष्टि, 15 का कोविड प्रोटोकाल के तहत हुआ अंतिम संस्कार

Bareilly Crematorium News कोरोना काल में लगातार बढ़ रही मौतों की संख्या पर शनिवार को लगाम लगी। इससे व्यवस्थापकों को राहत मिली तो अधिकारियों की चिंता कम हुई। तीनों ही श्मशान भूमि में 54 शवों की अंत्येष्टि की गई।अप्रैल के शुरुआत से मौतों का आंकड़ा तेजी के साथ बढ़ा।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 08:52 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 08:52 AM (IST)
Bareilly Crematorium News : बरेली के श्मशान में एक दिन में 54 शवों की अंत्येष्टि, 15 का कोविड प्रोटोकाल के तहत हुआ अंतिम संस्कार
श्मशान में चबूतरे खाली न होने पर शवों की अंत्येष्टि मजबूरन जमीन पर करनी पड़ी।

बरेली, जेएनएन।Bareilly Crematorium News : कोरोना काल में लगातार बढ़ रही मौतों की संख्या पर शनिवार को लगाम लगी। इससे व्यवस्थापकों को राहत मिली तो अधिकारियों की चिंता कम हुई। तीनों ही श्मशान भूमि में 54 शवों की अंत्येष्टि की गई।अप्रैल माह के शुरुआत से ही मौतों का आंकड़ा तेजी के साथ बढ़ा। स्थिति यहां तक आ पहुंची कि श्मशान में चबूतरे खाली न होने पर शवों की अंत्येष्टि मजबूरन जमीन पर करनी पड़ी।

श्मशान में व्यवस्थापक और कर्मचारियों की भी रातों की नींद उड़ने लगी। लेकिन, शनिवार को जब मौतों की बढ़ती हुई संख्या कम हुई तो राहत का एहसास हुआ। शहर की तीनों ही श्मशान भूमि में 54 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। सिटी श्मशान भूमि में सात कोविड और 19 सामान्य शवों की अंत्येष्टि की गई। संजयनगर श्मशान भूमि में भी शवों की संख्या हर रोज की अपेक्षा कम ही रही। यहां 23 शवों में से सात की अंत्येष्टि कोविड प्रोटोकॉल से हुई। गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि में पांच शव पहुंचे। जिसमें से एक शव का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल से किया गया।

chat bot
आपका साथी