FSDA Action in Bareilly : दस लाख के जुर्माने के बाद बरेली के कारोबारियों में मचा हड़कंप, जानिए किसके यहां मिली मिलावट, कितना लगा जुर्माना

FSDA Action in Bareilly बरेली में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जुर्माना लगाने की कार्रवाई के बाद काराेबारियों में हड़कंप मचा है। विभाग ने इन कारोबारियों पर तगड़ा अर्थदंड लगाया है। करीब 35 कारोबारियों पर दस लाख से अधिक जुर्माना लगाया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 09:57 AM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 09:57 AM (IST)
FSDA Action in Bareilly : दस लाख के जुर्माने के बाद बरेली के कारोबारियों में मचा हड़कंप, जानिए किसके यहां मिली मिलावट, कितना लगा जुर्माना
FSDA Action in Bareilly : दस लाख के जुर्माने के बाद बरेली के कारोबारियों में मचा हड़कंप

बरेली, जेएनएन। FSDA Action in Bareilly : बरेली में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जुर्माना लगाने की कार्रवाई के बाद काराेबारियों में हड़कंप मचा है। विभाग ने इन कारोबारियों पर तगड़ा अर्थदंड लगाया है। करीब 35 कारोबारियों पर दस लाख से अधिक जुर्माना लगाया है। विभाग ने जुर्माने की राशि दुकान में मिली मिलावटी सामान के आधार पर तय की है।आइए जानते है एसएसडीए ने किस व्यापारी के यहां क्या मिलावट पाई और उस पर कितना जुर्माना लगाया।

व्यापारी - खाद्य पदार्थों में मिलावट और कमियां मिली - जुर्माना लगा

हजियापुर के अजय सागर - बिस्कुट में मिलावट, ब्रांड लेबल गलत मिला - आठ हजार

धनेटा क्रासिंग दुनका के घनश्याम - बेसन में मिलावट - 15 हजार

नदौसी में जयंती प्रसाद - रस्क में मिलावट - सात हजार

आंवला में जमशेद प्रसाद - मिल्क रस्क अधोमानक एवं ब्रांड लेबल गलत मिला - आठ हजार

मोहनपुर प्रदीप कुमार - पनीर में फैट की मात्रा कम मिली - आठ हजार

आंवला अनीस अहमद - पनीर में फैट की मात्रा कम मिली - सात हजार

बिहारीपुर के तरुण कुमार - सोनपापड़ी पर ब्रांड सही नहीं लिखा - 10 हजार

सैनिक कालोनी के सचिन गुप्ता - कूटी हुई मिर्च पर ब्रांड सही नहीं लिखा - आठ हजार

बिहारीपुर के तरुण कुमार - छैना मिठाई में बाह्य आवरण में आरारोट - 10

इज्जतनगर के दिनेश कुमार - रस्क में मिलावट - 50 हजार

कोतवाली के मयंक जैन - फलाहारी चेवड़ा निर्माण में विनियमों का उल्लंघन - एक लाख

बारादरी के कासिफ हुसैन - रस्क में मिलावट - 16 हजार

बारादरी के कासिफ हुसैन - बिस्कुट निर्माण में मिलावट - आठ हजार

शेरगढ़ के अवधेश कुमार गुप्ता - सोनपापड़ी पर ब्रांड सही नहीं लिखा - आठ हजार

दातागंज के धरमपुर मिश्रीलाल - दूध में फैट कम मिला - आठ हजार

शेरगढ़ के अवधेश कुमार - कुकीज पर ब्रांड सही नहीं लिखा - आठ हजार

आंवला के नसीम - पनीर में फैट कम - सात हजार

देवरनिया के उमाकांत - गुड़ के निर्माण में विनियमों का उल्लंघन - सात हजार

भमोरा के यशपाल - दूध में फैट कम - सात हजार

इज्जतनगर के वीरेंद्र कुमार - पनीर में फैट कम मिला - आठ हजार

बदायूं रोड के राम किशोर - सिघाड़ा आटा में मिलावट - आठ हजार

कांधरपुर के तौसीफ रजा - रस्क में मिलावट - आठ हजार

राजेंद्रनगर के पुनीत अग्रवाल - साबूदाना पर ब्रांड गलत लिखना - आठ हजार

राजेंद्रनगर के पुनीत अग्रवाल - किशमिश अधोमानक मिली - आठ हजार

बिहारीपुर के जय किशन - रामदाना लड्डू में ब्रांड गलत लिखा - आठ हजार

फतेहगंज पश्चिमी के मेहताब - भैंस के दूध में फैट कम - सात हजार

संजयनगर के अजय गुप्ता - नमकीन पर मिथ्याछाप - 10 हजार

फतेहगंज पश्चिमी के अशफाक अली - दूध में फैट कम - सात हजार

शीशगढ़ के सुहेल अहमद - मुनक्का पर मिथ्याछाप मिली - 30 हजार

आंवला के जमशेद खान - रस्क में मिलावट - आठ हजार

chat bot
आपका साथी