Fraud in Bareilly : बरेली में जालसाजों का कारनामा, मृत व्यक्ति को को किया पेश, अपने नाम की कई बीघा जमीन
मृतक व्यक्ति को जिंदा दिखाकर उसकी जमीन जालसाजों ने अपने नाम कर ली। जब उसके पुत्र को यह बात पता लगी तो वे एसएसपी के यहां पेश हुआ। एसएसपी के आदेश पर आठ ठगों के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बरेली, जेएनएन। मृतक व्यक्ति को जिंदा दिखाकर उसकी जमीन जालसाजों ने अपने नाम कर ली। जब उसके पुत्र को यह बात पता लगी तो वे एसएसपी के यहां पेश हुआ। एसएसपी के आदेश पर आठ ठगों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थाना क्षेत्र के वीरपुर कासमपुर में रहने वाले बेचेलाल ने दर्ज मुकदमे में बताया है कि कुछ साल पूर्व उनके पिता रामस्वरूप का देहांत हो गया था। उनकी कई बीघा जमीन परधौली गांव में है। इसी दौरान त्रिलोक बिहार कॉलोनी के रहने वाले अवनीश व बीडीए कॉलोनी महेशचंद्र ने करमपुर चौधरी के नसीम खान को रामस्वरूप बनाकर उप निबंधक कार्यालय में पेश किया। 18 मार्च को उनकी कई बीघा जमीन अपने नाम करा ली। इस जालसाजी में स्टेडियम रोड के मूलचंद हाफिजगंज का अकरम, तरुण, आरिफ, बंटी भी शामिल है। मृतक रामस्वरूप के पुत्र बेचेलाल को जब इस जालसाजी का पता चला तो उसने एसएसपी रोहित सिंह के यहां गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर आठ जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी कागज तैयार करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।