Fraud in Bareilly : Fortuner के चक्कर में फंसा पीलीभीत का युवक, गवाए लाखों, मामला दर्ज कर दारोगा ने दी पीडित के घर दबिश

Fraud in Bareilly यूपी के बरेली मेें 45 लाख की फारच्चयूनर 35 लाख में दिलाने का झांसा देकर जालसाजी का मामला सामने आया है। पीड़ित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर काटता रहा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अंत में उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 12:10 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 12:10 PM (IST)
Fraud in Bareilly : Fortuner के चक्कर में फंसा पीलीभीत का युवक, गवाए लाखों, मामला दर्ज कर दारोगा ने दी पीडित के घर दबिश
Fraud in Bareilly : Fortuner के चक्कर में फंसा पीलीभीत का युवक, गवाए लाखों

बरेली, जेएनएन। Fraud in Bareilly : यूपी के बरेली मेें 45 लाख की फारच्चयूनर 35 लाख में दिलाने का झांसा देकर जालसाजी का मामला सामने आया है। पीड़ित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर काटता रहा लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। अंत में उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश के पुलिस ने चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पीलीभीत के थाना अमरिया के बालपुर माफी निवासी मनप्रीत सिंह के मुताबिक, गांव के ही परदीप सिंह और उसके सगे भाई पवल दीप सिंह ने उसे 45 लाख की फारच्यूनर गाड़ी 35 लाख में पंजाब से दिलाने की बात कही। मोबाइल पर फोटो दिखाई। पसंद आने पर 12 अक्टूबर 2020 को आरोपितों को 21 लाख 40 हजार रुपये दे दिए। शेष 13 लाख 60 हजार रुपये गाड़ी दिलाने के समय देने की बात हुई थी।

दाे महीने के अंदर दिलाना थी गाड़ी 

दो माह के अंदर गाड़ी दिलाने पर सहमति बन गयी लेकिन, आरोपितों ने गाड़ी नहीं दी। तब मनप्रीत सिंह ने दिए गए रुपये 21 लाख 40 हजार वापस करने का दबाव बनाया। परदीप सिंह ने मनप्रीत सिंह के खाते में कई बार में करके 13 लाख दस हजार रुपये लौटाए। शेष आठ लाख 30 हजार रुपये को लेकर टालमटोल करने लगे। आरोपितों के खिलाफ मनप्रीत ने थाने में शिकायत की बात कही तो परदीप सिंह ने फोन कर फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर बुलाया।

पीड़ित के घर पर ही दी दाराेगा ने दबिश 

यहां दोनों आरोपितों के साथ पंजाब निवासी बलजीत सिंह ,गुरविन्दर सिंह और दो अज्ञात समेत छह लोग खड़े थे। सभी ने मिलकर धक्का-मुक्की की। थाना पुलिस से शिकायत की लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। थाना कोर्ट के आदेश के बाद आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज हुई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय दारोगा ने उनके घर ही दबिश दी और गाली-गलौच की।

chat bot
आपका साथी