Fraud in Bareilly : बरेली की आशुतोष सिटी में प्लाट बेचने के बहाने हड़पे 26 लाख, बैंक मैनेजर सहित पांच पर हुआ मुकदमा दर्ज

Fraud in Bareilly आशुतोष सिटी में प्लाट बेचने की आड़ में रेलवे महकमे की महिला कर्मचारी से 26 लाख रुपये हड़पने की एफआइआर इज्जजतनगर थाने में दर्ज हुई है। नार्थ रेलवे कालोनी निवासी सुनीता देवी मृतक आश्रित में बरेली जंक्शन पर नौकरी करती है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:56 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:56 AM (IST)
Fraud in Bareilly : बरेली की आशुतोष सिटी में प्लाट बेचने के बहाने हड़पे 26 लाख, बैंक मैनेजर सहित पांच पर हुआ मुकदमा दर्ज
Fraud in Bareilly : बरेली की आशुतोष सिटी में प्लाट बेचने के बहाने हड़पे 26 लाख

बरेली, जेएनएन। Fraud in Bareilly : आशुतोष सिटी में प्लाट बेचने की आड़ में रेलवे महकमे की महिला कर्मचारी से 26 लाख रुपये हड़पने की एफआइआर इज्जजतनगर थाने में दर्ज हुई है। नार्थ रेलवे कालोनी निवासी सुनीता देवी मृतक आश्रित में बरेली जंक्शन पर नौकरी करती है। जनकल्याण सहकारी समिति के सचिव पंकज मिश्रा को आशुतोष सिटी में प्लाट का सौदा 26 लाख रुपये में किया था। 

हाउसिंग फाइनेंस के गौरव मिश्रा और बैंक मैनेजर अमन गंगवार के भी सौदे में शामिल होने के बारे में बताया गया। प्लाट के लिए लोन भी दिलाने के बारे में कहा गया। रजिस्टर्ड बैनामा भी करवा लिया गया। मौकेे पर एक लाख 90 हजार नगद, बैंक हस्तांतरण में 6.6 लाख रुपये बैंक अकाउंट में जमा कराए गए। 17.50 लाख रुपये के चेक भी पीड़िता ने आरोपितों को सौंपा। आरोप है कि पूरे मामले में हरीश कन्नोजिया और मदनलाल भी शामिल है। जब पीड़िता निर्माण कराने के लिए प्लाट पर पहुंची। तब उन्हें मालूम हुआ कि जमीन का सौदा करते हुए उनके साथ धोखा हुआ है। उन्होंने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर इज्जतनगर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है।

chat bot
आपका साथी