चार वर्षीय बालक की गला दबाकर हत्या

क्षेत्र के ग्राम ढकिया से सोमवार सुबह गायब हुए चार वर्षीय बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव रामगंगा तटबंध के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। गांव ढकिया के ओमप्रकाश ने बताया कि उनका चार वर्षीय पुत्र राजू सोमवार सुबह करीब

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 02:13 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 02:13 AM (IST)
चार वर्षीय बालक की गला दबाकर हत्या
चार वर्षीय बालक की गला दबाकर हत्या

बरेली, जेएनएन : क्षेत्र के ग्राम ढकिया से सोमवार सुबह गायब हुए चार वर्षीय बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव रामगंगा तटबंध के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। गांव ढकिया के ओमप्रकाश ने बताया कि उनका चार वर्षीय पुत्र राजू सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे अचानक गायब हो गया। काफी तलाश करने पर जब वह नहीं मिला तो उन्होंने इसकी सूचना थाना अलीगंज में दी। उसके बाद जब वह गांव पहुंचे तो चरवाहों ने झाड़ियों में एक बच्चे का शव पड़े होने की सूचना दी। इस पर वह मौके पर पहुंचे, जहां उनके पुत्र का शव नग्न अवस्था में पड़ा था। उसकी बनियान से ही उसका गला घोटा गया था। उसके मुंह से खून भी निकल रहा था। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव व सीओ रामप्रकाश मौके पर पहुंचे और जांच की। एसएसपी शैलेश पांडेय ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। राजू के पिता ने बताया कि उनका पुत्र हाथ में चांदी का कड़ा, करधनी व खड़ूए तथा गले में सोने का दाना पहने था, जो गायब थे। उन्होंने बताया कि उसकी बुआ के दामाद के साथ एक वर्ष पूर्व ग्राम महातिया दांडी थाना बिशारतगंज का प्रेमपाल उनके यहां आया था। एक दिन पूर्व रविवार को वही प्रेमपाल अपनी साइकिल से उनके यहां आया था। रात में रुका भी था। सुबह वह ही उसके बच्चे को साथ लेकर गया था। उसके भाई ने भी उसे देखा था। उसके बाद से वह फरार हो गया। उन्होंने उसी पर शक जाहिर करते हुए तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपित की तलाश में टीम गई हुई है। शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी