Flood in Badaun : बदायूं में गंगा के सैलाब में समा गए चार और मकान

दातागंज तहसील क्षेत्र के असमया रफतपुर गांव गंगा के निशाने पर है। तेज कटान होने से चार और मकान सैलाब में समा गए। रक्षपाल रामभरोसे और छत्रपाल और महावीर के मकान रात में कट गए।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 12:23 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 12:23 PM (IST)
Flood in Badaun : बदायूं में गंगा के सैलाब में समा गए चार और मकान
Flood in Badaun : बदायूं में गंगा के सैलाब में समा गए चार और मकान

बदायूं, जेएनएन : दातागंज तहसील क्षेत्र के असमया रफतपुर गांव गंगा के निशाने पर है। तेज कटान होने से चार और मकान सैलाब में समा गए। रक्षपाल, रामभरोसे और छत्रपाल और महावीर के मकान रात में कट गए।

इससे पहले अमरपाल, परसादी, राजेंद्र, रामकिशोर के मकान पहले ही कटकर गंगा में समा चुके हैं। बाढ़ से बचाव की तैयारी तो प्रशासन महीनों से कर रहा था, लेकिन इस गांव को बचाने के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह ने कल इस गांव का दौरा भी किया था। बाढ़ पीड़ितों को प्राइमरी स्कूल में ठहराकर प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। कटान अब भी चल रहा है, लेकिन बाढ़ खंड और राजस्व विभाग की ओर से कटान रोकने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए हैं। असमया रफतपुर गांव के किसानों की करीब 35 बीघा जमीन भी कट चुकी है। बांध के भीतर बसे इस गांव पर अब भी कटान का खतरा बना हुआ है। 

chat bot
आपका साथी