गाड़ी का पीछा करके बदमाशों ने मिल डेयरी मैनेजर का किया अपहरण, जानिए फिर क्यों ले गए जंगल में

फाइनेंस कंपनी का कर्मी बता डेयरी मैनेजर से दो लाख से अधिक की लूट मामले का शनिवार को राजफाश हो गया।चार बदमाशों ने मिलकर लूट के लिए डेयरी मैनेजर का सेंट्रल जेल के सामने से अपहरण किया था।इसके बाद एक सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ लूटपाट की।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 01:30 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 01:30 PM (IST)
गाड़ी का पीछा करके बदमाशों ने मिल डेयरी मैनेजर का किया अपहरण, जानिए फिर क्यों ले गए जंगल में
पुलिस ने मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

 बरेली, जेएनएन। फाइनेंस कंपनी का कर्मी बता डेयरी मैनेजर से दो लाख से अधिक की लूट मामले का शनिवार को राजफाश हो गया।चार बदमाशों ने मिलकर लूट के लिए डेयरी मैनेजर का सेंट्रल जेल के सामने से अपहरण किया था।इसके बाद एक सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ लूटपाट की। पुलिस ने मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

घटना शुक्रवार की है। इज्जतनगर पुलिस को अहलादपुर के पास लूट की सूचना मिली थी। जिसके बाद से पुलिस जांच में जुटी हुई थी। मामले में बारादरी के ग्रीन पार्क के रहने वाले अमनीश की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि आंवला में उनकी रिंकू नाम से डेयरी संचालित होती है। शुक्रवार सुबह अमरोहा के रहने वाले उनके मैनेजर मनविन्दर सिंह दो लाख रुपये प्लांट पर देने के लिये निकले थे। नैनीताल रोड पर एक कार में पांच से छह बदमाश हॉकी लिए बैठे थे। मनविन्दर को हॉकी दिखा गाड़ी रुकवाई, तो उसने गाड़ी नहीं रोकी। इस पर बदमाशाें ने मनविन्दर का पीछा करते हुए सेंट्रल जेल के सामने अपनी गाड़ी लगाते हुए गाड़ी रोक ली। यह से पीलीभीत बाइपास के पास एक सुनसान खेत में मनविन्दर को ले गए। उसकी पिटाई की और दो लाख तीन हजार पांच सौ रुपये व मोबाइल छीन लिया। मनविन्दर ने पूरा घटनाक्रम मालिक अमनीश को बताया। इज्जतनगर पुलिस ने गाड़ी नंबरों के आधार प आरोपितों पर लूट समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

chat bot
आपका साथी