बरेली में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन बोले- लॉकडाउन में सिर्फ झूठ के आंकड़े पेश करती रही भाजपा, कांग्रेसियों ने की जरुरतमंदो की मदद

लाॅॅकडाउन में जिस तरह से गरीबों मजदूरों आदि को सरकार ने उन्हें उनके हाल में छोड़ दिया। उससे यह स्पष्ट होता है कि केंद्र व प्रदेश सरकार के पास व्यवस्थाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। ऐसे में कांग्रेसियों ने पूरे प्रदेश में जरुरतमंदों की मदद की।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 12:52 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 12:52 PM (IST)
बरेली में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन बोले- लॉकडाउन में सिर्फ झूठ के आंकड़े पेश करती रही भाजपा, कांग्रेसियों ने की जरुरतमंदो की मदद
बरेली में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन बोले- लॉकडाउन में सिर्फ झूठ के आंकड़े पेश करती रही भाजपा

बरेली, जेएनएन। Former MP Praveen Singh Aren News: लाॅॅकडाउन में जिस तरह से गरीबों, मजदूरों आदि को सरकार ने उन्हें उनके हाल में छोड़ दिया। उससे यह स्पष्ट होता है कि केंद्र व प्रदेश सरकार के पास व्यवस्थाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। ऐसे में कांग्रेसियों ने पूरे प्रदेश में जरुरतमंदों की मदद की। उसके बाद भी केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ झूठे आंकड़े पेश करती रही और जनता को गुमराह करने का काम किया। यह बात श्यामगंज स्थित जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कही। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की।

बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व सांसद दीपक चौधरी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपना हौसला बनाए रखना है। कई बार कांग्रेस बुरे दौर से गुजर चुकी है उसके बाद भी अपने संघर्ष और सच्चाई के बल पर सत्ता में आई। यह संघर्ष का समय है और हमें आगामी विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता लानी है । पूर्व विधायक फूल कुंवर ने कहा कि बूथ कमेटियों का गठन शीघ्र ही हो जाना चाहिए।

हमें 2022 विधानसभा चुनावों तक चैन से नहीं बैठना है । जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने कहा कि अब हमें गांव ब्लाकों, तहसीलों में जाकर लोगों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करना है। यही से सत्ता का रास्ता जाता है। बैठक में जिया उर रहमान, इलियास अंसारी, नीतू गौरव, सुनील मनचंदा, हाजी इस्लाम बब्बू, दिनेश दद्दा, जुनैद हसन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी