बरेली में सपा के नाराज नेता सुरेश गंगवार को मनाने उनके घर पहुंचे पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, जानें किस बात को लेकर थी नाराजगी

Former MP Dharmendra Yadav समाजवादी पार्टी के नेताओं की गुटबाजी मीरगंज में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में भी खूब दिखाई दी। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष को आमंत्रित नहीं करने पर वह कार्यक्रम से दूर रहे। फिर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव उनको मनाने के लिए उनके घर पहुंचे।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:30 AM (IST)
बरेली में सपा के नाराज नेता सुरेश गंगवार को मनाने उनके घर पहुंचे पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, जानें किस बात को लेकर थी नाराजगी
पूर्व विधायक सुल्तान बेग के कार्यकर्ता सम्मेलन में नहीं बुलाने से थे नाराज

बरेली, जेएनएन। Former MP Dharmendra Yadav : समाजवादी पार्टी के नेताओं की गुटबाजी मीरगंज में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में भी खूब दिखाई दी। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष को आमंत्रित नहीं करने पर वह कार्यक्रम से दूर रहे। फिर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव उनको मनाने के लिए उनके घर पहुंचे। उन्होंने उनसे पार्टी के लिए काम करने को कहा। मीरगंज से विधायक रहे सुल्तान बेग ने रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन कराया था, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव रहे। मुख्य अतिथि के शहर आने पर मीरगंज विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश गंगवार उनके स्वागत के लिए शहर आए। फिर उनके काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल तक गए।

पूर्व सांसद को वहां छोड़कर वह लौट गए। कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इसके पीछे उन्होंने कार्यक्रम में आने का आमंत्रण नहीं होने का तर्क दिया। मामले की जानकारी होने पर कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सुल्तान बेग को लेकर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश गंगवार के घर पहुंचे। सुरेश गंगवार ने पूर्व विधायक पर कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने का आरोप लगाया। इस पर उन्होंने पूर्व विधायक से नहीं बुलाने का कारण पूछा। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष से पार्टी के लिए काम करने को कहा। उनके घर चाय पी और गिला शिकवा दूर किया। इसके बाद वह हाईवे किनारे पूरन रिसार्ट में कुछ देर रुके। वहां पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश दिवाकर से बात की। वहां लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार कार्यक्रम स्थल से ही लौट गए।

आनंद आश्रम के वार्षिकोत्सव पर हुआ सत्संग : ऋषिकेश पधारेने महामंडलेश्वर स्वामी असंगानंद सरस्वती के संरक्षण व रायबरेली से आए स्वामी ज्योतिर्मयानंद सरस्वती की अध्यक्षता में आनंद आश्रम का 62वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर हरिद्वार कनखल से महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, रायबरेली से ही स्वामी विज्ञानानंद, और स्वामी शिवानंद व उन्नाव से आचार्य पंडित नरेश शास्त्री, उरई जालौन से परम विदुषी साध्वी मिथलेश्वरी दीक्षित ने प्रवचन में शिव-शक्ति का वर्णन किया।प्रवचन में बताया कि भगवान शंकर के मना करने पर भी पार्वती नहीं मानी और अपने पिता के चली गईं। स्वामी ज्योतिर्मय आनंद ने कहा कि परमात्मा केवल नीयत देखता है, इसलिए उसने रामायण में कहा है कि मोहि कपट छल छिद्र न भावा निर्मल मन जन सो मोहि पावा। जिसका मन निर्मल है वही उसे प्राप्त कर पाता है। आनंद आश्रम के पुजारी सचिन शास्त्री ने बताया वार्षिक उत्सव शरद पूर्णिमा तक चलेगा। इस मौके पर प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, महामंत्री नरसिंह मोदी संतो का माल्यार्पण किया।

chat bot
आपका साथी