Interesting : दुष्कर्म के आरोपित पदाधिकारी को छुड़ाने अपने समर्थकों साथ थाने पहुंचे ये पूर्व मंत्री... Bareilly News

दुष्कर्म के आरोप में पकड़कर लाए गए एक पदाधिकारी को छुड़वाने के लिए पूर्व सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह समर्थकों की भीड़ के साथ कोतवाली पहुंच गए। पुलिस को खरी-खोटी सुनाईं।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 09:35 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:11 PM (IST)
Interesting : दुष्कर्म के आरोपित पदाधिकारी को छुड़ाने अपने समर्थकों साथ थाने पहुंचे ये पूर्व मंत्री... Bareilly News
Interesting : दुष्कर्म के आरोपित पदाधिकारी को छुड़ाने अपने समर्थकों साथ थाने पहुंचे ये पूर्व मंत्री... Bareilly News

जेएनएन, बरेली : दुष्कर्म के आरोप में पकड़कर लाए गए एक पदाधिकारी को छुड़वाने के लिए पूर्व सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह समर्थकों की भीड़ के साथ कोतवाली पहुंच गए। पुलिस को खरी-खोटी सुनाईं। यहां तक कह दिया कि सपा और बसपा सरकार वाली मानसिकता से काम कर रहे हो। भाजपा के सत्ता में रहते हुए ही पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है।

मामला एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप से जुड़ा है। उसने रविवार को तड़के तीन बजे पीआरवी को सूचना दी कि नत्थूलाल सागर पुत्र हुलासी ने उनके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस टीम ने आरोपित को दबोच लिया। बताते हैं कि दारोगा ने जांच की तो मामला फर्जी पाया गया। उसके बाद भी भाजपा पदाधिकारी नत्थूलाल को थाने में ही बैठाए रखा।

कार्यकर्ताओं ने जब पूर्व सिंचाई मंत्री व आंवला विधायक धर्मपाल सिंह को जानकारी दी तो वह भीड़ के साथ कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक यह पूछा कि जब यह मामला फर्जी पाया है तो आरोपित को अभी तक थाने में क्यों बैठा रखा है? जिस महिला ने दुष्कर्म का फर्जी आरोप लगाया उस पर क्या कार्रवाई की गई है? नाराज होकर उन्होंने यहां तक कह दिया कि एक महिला को लेकर आए हैं, जिसका आरोप है कि कोतवाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। कोतवाल कोई जवाब नहीं दे सके।

पुलिस पर प्रत्येक मामले में सौदेबाजी करने व पीड़ितों की रिपोर्ट न लिखने व भाजपा सरकार में उनके कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने के भी आरोप लगाए। प्रभारी निरीक्षक ने मंत्री को बताया कि सूचना पीआरवी को मिली थी। वही आरोपित को लेकर आई थी। उन्हें जांच के उपरांत परिजनों की सुपुर्दगी में देने को कहा था। परिजनों के आने के इंतजार में उन्हें बैठाए हुए थे। मंत्री ने चेतावनी दी कि रवैया बदल ले, वरना स्थिति खराब होने जा रही है। यहां पर चेयरमैन संजीव सक्सेना, वीरसिंह पाल, सुरेश बाबू पाण्डेय, रामनिवास मौर्य, वेदप्रकाश यादव, ब्लाक प्रमुख श्रीपाल लोधी आदि मौजूद रहे।

दुष्कर्म की झूठी सूचना पर पुलिस भाजपा पदाधिकारी को उठा लाई थी, जांच में भी मामला झूठा पाया गया, इसके बाद भी पदाधिकारी को थाने में बैठाए रखा। इसकी सूचना पर मैं कोतवाली पहुंचा था। बाद में पुलिस ने पदाधिकारी को छोड़ दिया।

-धर्मपाल सिंह, विधायक व पूर्व सिंचाई मंत्री आंवला

chat bot
आपका साथी