बरेली में पूर्व प्रधान की पत्नी को मिला समर्थन, 563 वोटो से जीता उप चुनाव, प्रधान बनने के बाद हुई थी पति की हत्या

Bareilly Up Chunav News बरेली के परगवा ग्राम प्रधान हाजी इशहाक की हत्या के बाद हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी शकीना 563 वोटो से चुनाव जीत गई है।जबकि उन्हें 884 वोट हासिल हुए।दूसरे नम्बर पर इमली देवी रहीं जबकि तीसरे नम्बर पर अजय पटेल रहे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 03:31 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 03:31 PM (IST)
बरेली में पूर्व प्रधान की पत्नी को मिला समर्थन, 563 वोटो से जीता उप चुनाव, प्रधान बनने के बाद हुई थी पति की हत्या
बरेली में पूर्व प्रधान की पत्नी को मिला समर्थन, 563 वोटो से जीता उप चुनाव

बरेली, जेएनएन। Bareilly Up Chunav News :  बरेली के परगवा ग्राम प्रधान हाजी इशहाक की हत्या के बाद हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी शकीना 563 वोटो से चुनाव जीत गई है।जबकि उन्हें 884 वोट हासिल हुए।दूसरे नम्बर पर इमली देवी रहीं, जबकि तीसरे नम्बर पर अजय पटेल रहे।गौरतलब है कि कैंट क्षेत्र के गांव परगवा के प्रधान हाजी इशहाक की 20 मई को हत्या कर दी गई थी।इसके बाद गांव में खाली हुए प्रधान पद के लिए उपचुनाव कराया गया है।

चुनावी रंजिश में हुई थी हत्या

परगवां गांव का ग्राम प्रधान का चुनाव जीतने के बाद ही हाजी इशहाक की हत्या हुई थी। जिसकी सूचना पुलिस को उनकी बहन ने दी थी।बहन शीवा रानी ने बताया था कि उसके प्रधान भाई इशहाक भाभी शकीना शहर से वापस लौट रहे थे तभी प्रधान प्रत्याशी रहे मोहर सिंह, उसके बेटे अनुराग व मोहर के दामाद भगवत पटेल व प्रधान प्रत्याशी रतन लाल उसके बेटे ने हमला बोल दिया था। आरोपितों ने इशहाक को घेर कर गोली मारी थी। जिस समय यह हमला हुआ था वह भी भाई के साथ मौजूद थी।

चुनाव जीतने के बाद मानने लगे थे रंजिश

उसने बताया कि मोहर सिंह और रतनलाल चुनाव जीतने के बाद से ही इशहाक से रंजिश मानने लगे थे।जिसके चलते वह उसे फोन करके भी धमका चुके थे।इसके प्रमाण के रुप में शीवा ने पुलिस को रिकार्डिंग भी बताई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित रतनलाल को तत्काल ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसके बेटे राहुल को अगले दिन गिरफ्तार किया था।इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमाें को भी लगाया था।

शरीर में कई जगह मिले थे गोली के निशान

इशहाक के शरीर से एक ही बुलेट निकली थी, जबकि पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर में गोली के कई निशान थे। पीठ, हाथ और बगल में गोली लगी थी। इसके अलावा शरीर के अलग-अलग हिस्सों में छर्रे भी लगे थे। आरोपिताें ने भागने के दौरान भी इशहाक पर कई गोलियां चलाई थी। 

chat bot
आपका साथी