बरेली में पूर्व भाजपा सांसद के बेटे ने सपा का थामा दामन, संगीतकार सहित कलाकार भी हुए शामिल

Former BJP MP Son Joined SP in Bareilly आंवला से तीन बार भाजपा के सांसद रहे राजवीर सिंह के पुत्र धीरेंद्र सिंह धीरू ने गुरुवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 01:41 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 01:41 PM (IST)
बरेली में पूर्व भाजपा सांसद के बेटे ने सपा का थामा दामन, संगीतकार सहित कलाकार भी हुए शामिल
बरेली में पूर्व भाजपा सांसद के बेटे ने सपा का थामा दामन, संगीतकार सहित कलाकार भी हुए शामिल

बरेली, जेएनएन। Former BJP MP Son Joined SP in Bareilly : आंवला से तीन बार भाजपा के सांसद रहे राजवीर सिंह के पुत्र धीरेंद्र सिंह धीरू ने गुरुवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। वह भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे हैं। रामपुर गार्डन निवासी धीरेंद्र के पिता राजवीर सिंह वर्ष 1989, 1991 और 1998 में तीन बार आंवला से सांसद रहे हैं। फिलहाल वह सक्रिय राजनीति में नहीं है। उन्होंने बताया कि भाजपा जो कामों का ढिंढोरा पीटती है वह धरातल पर नहीं आते हैं। गांव, गरीब, किसान की हालत खराब है। बोले, वह एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में शामिल हुए हैं।

कई कलाकार व संगीतकार समाजवादी पार्टी में शामिल

समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बिलाल खान के नेतृत्व में सैकड़ों कलाकारों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने सभी काे फूल माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। आरके चंद्रा, आनंद प्रधान, प्रियंका सिंह, आशीष रावत, खुशी मौर्य, अदिति सिंह, सपना सिंह, किशोर तिवारी, मनोज वर्मा, श्याम राजपूत, मनीष, कपिल कुमार, मोहित गौतम, अंजलि गोस्वामी, सलमान मलिक, शानू मौर्य, शाहरुख राजा, नासिर अली, राशिद अली, मोहम्मद जुनेद, मोहम्मद तसलीम, अमित कुमार, सचिन आर्य, आरती सिंह ने शपथ ली और 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने के लिए संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

नवनियुक्त फ्रंटल युवा संगठन के पदाधिकारियों का स्वागत 

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को नवनियुक्त फ्रंटल युवा संगठन के पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष अगम मौर्य एवं जिला कार्यकारिणी ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी नेतृत्व ने अरविन्द यादव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड, फहीम हैदर को प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी, हेमन्त सिंह लोधी को विशेष आमंत्रित सदस्य लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय कमेटी, द्रोण कश्यप द्रोणाचार्य को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लोहिया वाहिनी, विशाल गौतम को छात्र सभा प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। इस दौरान पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, सत्येंद्र सिंह यादव, गौरव सक्सेना, रविन्द्र यादव, मयंक शुक्ला मोंटी, शिवचरण कश्यप, गौरव जयसवाल, दीप्ति पांडेय, बृजेश श्रीवास्तव, समयुन खान आदि मौजूद रहे।

समाजवादी शिक्षक सभा के पदाधिकारियों में रोष

समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव एवं बरेली मंडल प्रभारी प्रमोद आचार्य ने बताया कि गुरुवार को बरेली समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश में नियुक्त हुए पदाधिकारियों का स्वागत होना था। इस कार्यक्रम में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव टीएस चौहान, प्रदेश शिक्षक सभा के कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण सिंह यादव एवं मुझे किसी तरह की सूचना नहीं दी गई। इससे पदाधिकारियों में रोष है।

chat bot
आपका साथी