बरेली में पुलिस के लिए ग्रामीणों ने बजाई तालियां, बाढ़ में 72 घंटे से फंसे किसान को निकाला बाहर

Flood Rescue in Bareilly रात का वक्ता था। अचानक से गांव चारों ओर से पानी से घिर गया। जान बचाने काे रातों रात लोगों ने घर खाली कर ठिकाना बदल लिया। खेत में फसल की रखवाली में लेटे किसान रामगोपाल इससे बेखबर थे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 12:31 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 12:31 PM (IST)
बरेली में पुलिस के लिए ग्रामीणों ने बजाई तालियां, बाढ़ में 72 घंटे से फंसे किसान को निकाला बाहर
बरेली में पुलिस के लिए ग्रामीणों ने बजाई तालियां, बाढ़ में 72 घंटे से फंसे किसान को निकाला बाहर

बरेली, अनुज मिश्र। Flood Rescue: रात का वक्ता था। अचानक से गांव चारों ओर से पानी से घिर गया। जान बचाने काे रातों रात लोगों ने घर खाली कर ठिकाना बदल लिया। खेत में फसल की रखवाली में लेटे किसान रामगोपाल इससे बेखबर थे। चारपाई तक पानी पहुंचा तो उनकी आंख खुली लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। दूर-दूर तक सिर्फ पानी ही पानी और उसकी आवाज थी। जान बचाने के लिए रामगोपाल थोड़ी दूर पर खड़ी ट्राली में चढ़ गए। मझधार में फंसे रामगोपाल के लिए गुरुवार को खाकी पतवार बनकर पहुंची। 72 घंटे बाद उन्हें सकुशल निकाल लिया गया। पुलिस के इस प्रयास के लिए गांव में जमकर तालियां बजीं।

क्याेलड़िया के जालपा मोहनपुर गांव के रहने वाले किसान रामगोपाल फसल की रखवाली के लिए खेत में ही साेते हैं। बाढ़ के पानी से पूरा गांव डूब हुआ है। गांव के सभी लोगों के बुधवार को निकलने की जानकारी हो गई लेकिन, रामगोपाल का कुछ पता नहीं चला रहा था। स्वजन ने प्रधान राजेंद्र को उनके गुम होने की जानकारी दी। प्रधान ने क्याेलड़िया थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह सिरोही को रामगोपाल के बाढ़ में फंसे होने की जानकारी दी। बाढ़ के पानी के बीच किसान के फंसे होने पर उन्होंने तुरंत ही गोताखोरों को जानकारी दी।

पांच गोताखोर सत्यपाल, गोधन लाल, कल्लू, होरीलाल व मदनलाल को बुलाया। नाव का प्रबंध न हो पाने पर ट्यूब का प्रबंध किया गया। राजेंद्र सिंह सिरोही पूरी टीम के साथ गांव के लिए रवाना हुए। गांव में पानी इतना आ चुका था कि ट्रैक्टर भी डूब रहा था। ट्रैक्टर को किनारे लगाकर ट्यूब के सहारे गोताखोर आगे के लिए रवाना हुए। गांव से करीब एक किलोमीटर आगे रामगोपाल ट्राली पर खड़े थे। गोताखोरों को देखते ही उन्होंने आवाज लगाई। गोताखोर पहुंचे और उन्हें सकुशल निकाल कर ले आए। 

पानी इतना था कि गोताखोर भी नहीं हो रहे थे तैयार

गांव में पानी की स्थिति को देखकर गोताखोर आपरेशन से कतरा रहे थे। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह सिरोही ने उन्हें मनाया। काफी प्रयासों के बाद जब गोताखोर मानें। आपरेशन सफल बनने के बाद थाना प्रभारी ने 15 सौ रुपये देकर गोताखोरों को सम्मानित किया। भूख से व्याकुल किसान को भोजन कराया। जालपा मोहनपुर के साथ पास का ही अमीन नगर गांव भी बाढ़ के पानी से घिर गया है।

एक बेटी को भी लिये हैं गोद

राजेंद्र सिंह सिरोही इससे पहले भी बेहतर कार्य के लिए चर्चा में आ चुके हैं। क्योलड़िया थाने का प्रभार संभालने के बाद उन्होंने गांव में सिद्धि नाम की एक बच्ची को गाेद लिया। पढ़ाई से लेकर उसका पूरा खर्च वह उठा रहे हैं। बेशक, उनका इस प्रयास से खाकी गौरान्वित हुई है।

chat bot
आपका साथी