बरेली से मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट जल्द, बस वायुसेना और रक्षा मंत्रालय से अनुमति का इंतजार

बरेली एयरपोर्ट से मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट जल्द शुरू हो जाएगी। इसके संकेत उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी दे गए।उन्होंने कहा कि त्रिशूल एयरबेस के रनवे को इस्तेमाल करने के साथ थोड़ी समस्या हुई है। अनुमति के लिए हमने एक रिपोर्ट बनाकर रक्षामंत्रालय और वायुसेना को भेजी गई है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 01:40 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 01:40 PM (IST)
बरेली से मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट जल्द, बस वायुसेना और रक्षा मंत्रालय से अनुमति का इंतजार
उड्डयन मंत्री ने बताया कि इंडिगो उड़ान शुरू करने के लिए तैयार है।

बरेली, जेएनएन। बरेली एयरपोर्ट से मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट जल्द शुरू हो जाएगी। इसके संकेत उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी दे गए।उन्होंने कहा कि त्रिशूल एयरबेस के रनवे को इस्तेमाल करने के साथ थोड़ी समस्या हुई है। अनुमति के लिए हमने एक रिपोर्ट बनाकर रक्षामंत्रालय और वायुसेना को भेजी गई है। अब सहमति का इंतजार किया जा रहा है।उड्डयन मंत्री ने बताया कि इंडिगो उड़ान शुरू करने के लिए तैयार है। चूंकि एटीआर-72 की जगह अब एयरबस से लंबी दूरी की उड़ान दी जानी है, इसलिए वायुसेना की अनुमति आवश्यक है। एप्रेन की व्यवस्थाओं को भी ठीक किया जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी तैयारी कर रही है। बता दें कि पहले 29 अप्रैल को मुंबई, जबकि पहली मई को बंगलुरू के लिए फ्लाइट शुरू होनी थी। लेकिन शेड्यूल को स्थगित करना पड़ा। बाद में इंडिगो ने एक प्रस्तावित शेड्यूल 14 जून के लिए भी जारी किया।

मुलायम सिंह यादव को साधुवाद : वैक्सीनेशन पर नंदी ने कहा कि सपा परिवारवादी पार्टी है और जाति विशेष के लिए काम करती है।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा की वैक्सीन है, हम नहीं लगवाएंगे। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को साधुवाद है, जिन्होंने अपने बेटे द्वारा फैलाए गए भ्रम को तोड़कर वैक्सीन लगवाने का काम किया है। असली राजनेता का कर्तव्य निभाया। उनके बेटे को मुंह की खानी पड़ी। सिर्फ ट्वीट और इंटरनेट मीडिया की राजनीति करने वाले अनर्गल बातें करके भ्रम की स्थिति बन रही है। प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी भी इसी तरह से बयानबाजी करते रहे हैं।

chat bot
आपका साथी