बिल्सी विधायक से की नमस्ते और तमंचे में भरने लगा कारतूस

शहर के सबसे सुरक्षित और सैन्य क्षेत्र से सटे बरेली क्लब में गुरुवार रात बदायूं के विधायक को गोली मारने का आदेश है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 01:09 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 01:09 AM (IST)
बिल्सी विधायक से की नमस्ते और तमंचे में भरने लगा कारतूस
बिल्सी विधायक से की नमस्ते और तमंचे में भरने लगा कारतूस

जेएनएन, बरेली : शहर के सबसे सुरक्षित और सैन्य क्षेत्र से सटे बरेली क्लब में गुरुवार रात बदायूं जिले के बिल्सी क्षेत्र के विधायक आरके शर्मा को गोली मारने की कोशिश का आरोप है। शादी समारोह में एक अनजान युवक बातचीत के बहाने विधायक के करीब पहुंचा। नमस्कार की और तमंचा निकालकर गोली भरने लगा। तभी नजर पड़ते ही उनका गनर हमलावर पर झपट पड़ा और तमंचा छीन लिया। अफरा-तफरी मचने से भीड़ का फायदा उठाकर युवक फरार हो गया। गनर ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस फुटेज खंगाल रही है।

नमस्कार, आप लोकसभा चुनाव लड़ो

विधायक गुरुवार रात एक परिचित के विवाह समारोह में बरेली क्लब में आए थे। रात लगभग साढ़े आठ बजे वह सोफे पर बैठे थे। पास में अन्य लोग भी थे। इसी दौरान युवक विधायक के करीब पहुंचा। हाथ जोड़कर नमस्कार किया और फिर बोला कि आप को लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए।

तमंचा में सामने ही भरने लगा कारतूस

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, विधायक अपने क्षेत्र का व्यक्ति समझकर युवक से गुफ्तगू करने लगे। इसी दौरान उसने तमंचा निकाला और कारतूस लोड करने लगा। गनर पोशाकी लाल की नजर पड़ गई। उसने झपट्टा मारकर तमंचा छीन लिया। गनर ने तुरंत तमंचे से कारतूस निकाले। तब तक भीड़ का फायदा उठाकर युवक भाग गया।

क्लब और समारोह की फुटेज से होगी पहचान

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तमंचा कब्जे में ले लिया। समारोह के दौरान वीडियोग्राफी के साथ ही क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से युवक की पहचान हो सकेगी। वर्जन..

मुकदमा दर्ज कर लिया है। फुटेज जुटाई जा रही है। उसमें देखकर आरोपित का पता लगाया जाएगा और गिरफ्तार किया जाएगा।

- गीतेश कपिल, इंस्पेक्टर कोतवाली। बोले विधायक..

मैं सोफे पर बैठा था। इसी दौरान युवक ने हाथ जोड़कर नमस्ते की। कहा, आप सांसद का चुनाव लड़ो। तभी अचानक तमंचा निकाल लिया। सामने आने पर उसे पहचान लूंगा।

- आरके शर्मा, विधायक बिल्सी

chat bot
आपका साथी