अग्निशमन दिवस पर पुलिस वालों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करने को निकाली रैली

Fire service day अग्निशमन सेवा दिवस पर शहीद दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद आग से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। जिसे शाहजहांपुर के एएसपी सिटी संजय कुमार ने रवाना किया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 01:10 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 01:10 PM (IST)
अग्निशमन दिवस पर पुलिस वालों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करने को निकाली रैली
एएसपी सिटी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आदि ने शहीद दमकलकर्मियों के चित्रों के सामने अर्पित किए पुष्प।

बरेली, जेएनएन। Fire service day : अग्निशमन सेवा दिवस पर शहीद दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद आग से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। जिसे शाहजहांपुर के एएसपी सिटी संजय कुमार ने रवाना किया।14 अप्रैल 1944 को मुंबई में हुए अग्निकांड में लोगों को बचाने में शहीद हुए दमकलकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को शाहजहांपुर अग्निशमन कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एएसपी सिटी संजय कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी रेहान अली ने शहीद जवानों के चित्र के सामने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अन्य कर्मचारियों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित किए। एएसपी सिटी ने कहा कि दमकलकर्मी खुद की जान जोखिम में डालकर दूसरों को बचाते है।

एएसपी सिटी ने कहा कि उनका यह हौंसला वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को मेहनत से ड्यूटी करने का संकल्प भी दिलाया। इसके बाद दमकलकर्मियों ने जागरूकता रैली भी निकाली। रैली अंटा चाैराहा, केरूगंज, चारखंभा, घंटाघर आदि प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस अग्निशमन कार्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान आग से बचाव के लिए जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए।

chat bot
आपका साथी