शाहजहांपुर बवाल में तीन सौ उपद्रवियों पर मुकदमा

शाहजहांपुर के बंडा कस्बे में शनिवार को हुए बवाल के बाद पुलिस और प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Aug 2018 04:35 PM (IST) Updated:Mon, 27 Aug 2018 04:35 PM (IST)
शाहजहांपुर बवाल में तीन सौ उपद्रवियों पर मुकदमा
शाहजहांपुर बवाल में तीन सौ उपद्रवियों पर मुकदमा

बरेली (जेएनएन)। शाहजहांपुर के बंडा कस्बे में शनिवार को हुए बवाल के बाद पुलिस और प्रशासन ने तीन सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें 50 लोग नामजद जबकि 250 अज्ञात शामिल हैं। अब तक चार मुकदमा दर्ज हो गए हैं। नामजद आरोपितों को वीडियो रिकार्डिग को देखकर तलाशा जा रहा है। रविवार को दिन भर पुलिस की टीमें आरोपितों की तलाश में दबिशें देती रहीं।

शनिवार को कस्बे में राखी बेच रही एक किशोरी को एक धार्मिक स्थल के सेवादार ने डंडा मार दिया था। आसपास के दुकानदारों ने इसका विरोध किया तो अन्य सेवादार भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना मिलने पर दारोगा व सिपाही मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लकिन स्थिति बिगड़ती चली गई। उपद्रवियों ने जमकर पथराव, फाय¨रग, तोड़फोड़ और तलवारबाजी की थी। इस घटना में पुलिस कर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गए। जबकि पुलिस का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही डीएम अमृत त्रिपाठी और एसपी डॉ. एस चनप्पा समेत भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंच गया। मामला काबू में आने के बाद अब प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। इसी के तहत चार मुकदमे लिखे गए हैं। एक लड़की, दूसरा गुरुद्वारे के सेवादार, तीसरा राहगीर और चौथा एसओ बंडा की तरफ से तीन सौ लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें बवाल, पथराव, जानलेवा हमला समेत गंभीर धारा लगाई गई हैं। एएसपी ग्रामीण एससी शाक्य ने बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है। हालात नियंत्रण में हैं।

chat bot
आपका साथी