अक्टूबर में 23 जगह पराली जलाने पर 13 किसानों पर एफआइआर

बरेली, जेएनएन : प्रदूषण के बढ़ते स्तर के लिए पराली जलाने पर अंकुश के लिए प्रशासन की कवायद को फायदा न

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 03:01 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 03:01 AM (IST)
अक्टूबर में 23 जगह पराली जलाने पर 13 किसानों पर एफआइआर
अक्टूबर में 23 जगह पराली जलाने पर 13 किसानों पर एफआइआर

बरेली, जेएनएन : प्रदूषण के बढ़ते स्तर के लिए पराली जलाने पर अंकुश के लिए प्रशासन की कवायद को फायदा नहीं हो रहा है। अक्टूबर में 23 जगह पर खेतों में पराली जलती मिली। सेटेलाइट इमेज सामने आने के बाद 13 किसानों पर अलग-अलग थानों में एफआइआर दर्ज कराई जा चुकी है। इसमें 10 किसानों पर 40 हजार का जुर्माना भी लगा। बावजूद इसके मामले थम नहीं रहे है।

एडीएम महेंद्र कुमार के कार्यालय से पराली जलाने की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। शासन की तरफ से निगरानी के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त हो चुके हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मामले का संज्ञान लिया। डीएम नितीश कुमार से स्पष्टीकरण भी तलब हो चुका है। जुर्माना के दौरान कई किसानों ने पराली जलाने से ही इन्कार कर दिया। इसके बाद प्रशासन की टीम ने उन्हें सेटेलाइट इमेज दिखाई और जुर्माना की कार्रवाई की। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित सिंह का कहना है कि पराली जलाने के मामले में सेटेलाइट द्वारा तस्वीरें मिली थीं। जिसमें कृषि विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। पराली जलाने वाले कई किसानों से जुर्माना वसूला गया है।

chat bot
आपका साथी