ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति मामले में मुकदमा

एक गन्ना अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति होने के मामले में विजिलेंस टीम ने मुकदमा दर्ज कराया है। वह आय और व्यय का ब्योरा नहीं दे पाए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Aug 2018 02:13 PM (IST) Updated:Fri, 03 Aug 2018 02:13 PM (IST)
ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति मामले में मुकदमा
ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति मामले में मुकदमा

जेएनएन, बरेली। एक गन्ना अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति होने के मामले में विजिलेंस टीम ने सुनगढ़ी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जांच के दौरान बरेली की विजिलेंस टीम को अधिकारी आय और संपत्ति का सही ब्योरा नहीं दे पाए।

मामला पीलीभीत जिले का है। शहर के बल्लभ नगर कॉलोनी निवासी नंदलाल जिले में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के पद पर तैनात रहे हैं। 20 अगस्त 2015 को एक गोपनीय पत्र से विजिलेंस विभाग को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। मामले में बरेली की विजिलेंस टीम जांच कर रही है।

करीब दो साल चली जांच के दौरान विजिलेंस टीम ने उनसे आय और व्यय का पूरा ब्योरा मांगा था। इस दौरान वह आय और व्यय का ब्योरा नहीं दे पाए। नौकरी की अवधि में अब तक की उनकी आय 56 लाख 74 हजार 327 रुपये बनी जबकि उनके द्वारा परिसम्पत्तियों के अर्जन और परिवार के भरण पोषण पर कुल 85 लाख 88 हजार 841 रुपये किया गया है। 29 लाख 14 हजार 514 रुपये उनकी आय संपत्ति से अधिक निकले हैं। वह जांच के दौरान विजिलेंस टीम को 29 लाख 14 हजार 841 रुपये का कोई भी हिसाब नहीं दे पाए। आय से अधिक संपत्ति निकलने पर विजिलेंस टीम बरेली के एसडी अमर ¨सह ने सुनगढ़ी थाना में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी मोहम्मद कासिम ने बताया कि विजिलेंस टीम के अधिकारियों की ओर से गन्ना अधिकारी के खिलाफ तहरीर दी गई, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक वर्तमान में लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर में कार्यरत हैं।

chat bot
आपका साथी