सरकारी स्कूलों को आइना दिखा रहे शाहजहांपुर के वित्तविहीन विद्यालय, 287 वित्तविहीन विद्यालय में पढ़ रहे 72.90 फीसद छात्र

शाहजहांपुर में माध्यमिक शिक्षा में वित्त विहीन विद्यालयों का अहम योगदान है। जनपद की तीन चौथाई से ज्यादा शिक्षा का बोझ बिना आर्थिक सहायता के संचालित विद्यालय ही उठा रहे है। फिर भी इन विद्यालय के शिक्षकों को सरकार कोई सहायता नहीं दे रही है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 04:57 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 04:57 PM (IST)
सरकारी स्कूलों को आइना दिखा रहे शाहजहांपुर के वित्तविहीन विद्यालय, 287 वित्तविहीन विद्यालय में पढ़ रहे 72.90 फीसद छात्र
सरकारी स्कूलों को आइना दिखा रहे शाहजहांपुर के वित्तविहीन विद्यालय,

बरेली, नरेंद्र यादव। शाहजहांपुर में माध्यमिक शिक्षा में वित्त विहीन विद्यालयों का अहम योगदान है। जनपद की तीन चौथाई से ज्यादा शिक्षा का बोझ बिना आर्थिक सहायता के संचालित विद्यालय ही उठा रहे है। फिर भी इन विद्यालय के शिक्षकों को सरकार कोई सहायता नहीं दे रही है। वर्ष 2021 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में वित्तविहीन 287 विद्यालयों के 55714 विद्यार्थी प्रोन्नत हुए। जबकि 37 सहायता प्राप्त विद्यालयों में मात्र 17147 विद्यार्थी ही पंजीकृत है। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे 51 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में मात्र 3560 विद्यार्थी ही पंजीकृत है। जबकि इन विद्यालयों में द्वितीय श्रेणी स्तर के अधिकारियाें के साथ सभी शिक्षक 70 हजार से लेकर एक लाख से अधिक वेतन पाते है।

बालिका शिक्षा को भी दे रहे उड़ान, 70.09 फीसद पढ़ती बालिकाएं

वित्तविहीन विद्यालय नारी सशक्तीकरण के भी पर्याय बने हुए है। जनपद के 375 विद्यालयों में पंजीकृत कुल 29503 छात्राओं में अकेले वित्तविहीन विद्यालयों में 20679 छात्राएं पढ़ रही है। इनमें हाईस्कूल की 11337 व इंटरमीडिएट की 9342 छात्राएं है। जबकि सहायता प्राप्त स्कूलों में 17147 विद्यार्थियों में 6643 छात्रांए पंजीकृत है। राजकीय विद्यालयों में 3560 के सापेक्ष 2181 छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रही है।

टॉपर्स भी निजी स्कूलों के

टॉप टेन की सूची में भी वित्तविहीन विद्यालयों का ही कब्जा है। राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों का अपेक्षाकृत प्रदर्शन खरबा रहा। जबकि सरकारी बजट से संचालित इन विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं भी है।

- 3560 विद्यार्थी पढ़ते हैं 51 राजकीय विद्यालयों में पंजीकृत

- 17147 विद्यार्थी पंजीकृत है 37 सहायता प्राप्त विद्यालयों में

- 55714 विद्यार्थी पढ़ते हैं 287 वित्तविहीन विद्यालयों में

- 20679 छात्राएं पढ़ती है वित्तविहीन विद्यालयों में

- 29503 छात्राएं कुल पंजीकृत है जनपद के स्कूलों में

वर्ष 2021 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में कक्षावार पंजीकृत छात्र व छात्राओं की संख्या

कक्षा : छात्र - छात्रा - कुल योग

हाईस्कूल : 25369 - 16220 - 41589

इंटरमीडिएट : 21549 - 13283 - 34832

कुल योग : 46918 - 29503 - 76421

chat bot
आपका साथी