वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले, प्रदेश में 55 हजार कम हुए कोरोना के मामले, सरकार कर रही नियंत्रण

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना शनिवार दोपहर सर्किट हाउस पहुंचे। वहां शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार और महापौर डॉ. उमेश गौतम ने आकर उनसे मुलाकात की।कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से रूबरू होकर बताया कि प्रदेश में कोरोना से रोकथाम को लेकर बजट की कोई कमी नहीं है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 01:31 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 01:31 PM (IST)
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले, प्रदेश में 55 हजार कम हुए कोरोना के मामले, सरकार कर रही नियंत्रण
तीस अप्रैल तक करीब तीन लाख थे मरीज, हफ्ते भर में 2.45 लाख पहुंचे सक्रिय मामले।

बरेली, जेएनएन। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना शनिवार दोपहर सर्किट हाउस पहुंचे। वहां शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार और महापौर डॉ. उमेश गौतम ने आकर उनसे मुलाकात की।कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से रूबरू होकर बताया कि प्रदेश में कोरोना से रोकथाम को लेकर बजट की कोई कमी नहीं है। जरूरत के हिसाब से धन का आवंटन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है।

तीस अप्रैल तक प्रदेश में कोरोना के करीब तीन लाख सक्रिय मामले थे। एक हफ्ते भर में यह घटकर करीब 2.45 लाख हो गए हैं। यह सब प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे नियंत्रण के उपायों से ही संभव हुआ है। उन्होंने आने वाले समय में तेजी से आंकड़ा कम होने की उम्मीद जताई। ऑक्सीजन के सवाल पर उन्होंने कहा कि समस्या को दूर किया जा रहा है। सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन मुहैया कराई जा रही है।

बोले, सुनने में आया है कि कोविड के मरीजों की सुविधा को जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर को अधिकारी उठा नहीं रहे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत की जा रही है। ऐसी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री नवाबगंज के भाजपा विधायक रहे केसर सिंह गंगवार के घर पहुंचे। उनके परिवार को ढांढस बंधाया। वहां से केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के घर भी गए। उनसे बातचीत कर शहर का हाल जाना।

chat bot
आपका साथी